पानी की बोतल पर झगड़ा: छात्राओं में चाकूबाजी, 11वीं के स्टूडेंट ने सीनियर पर किया हमला 

पानी की बोतल पर झगड़ा: छात्राओं में चाकूबाजी, 11वीं के स्टूडेंट ने सीनियर पर किया हमला 
AI IMAGE

बीकानेर के सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा ने 12वीं की छात्रा पर चाकू से हमला किया। घायल छात्रा के हाथ पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ की समझाइश से मामला शांत हुआ।

Rajasthan: बीकानेर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार दोपहर छुट्टी के समय गंभीर घटना हुई। 11वीं की छात्रा ने अपनी सीनियर, 12वीं की छात्रा, पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा के हाथ पर दो जगह गंभीर चोट आई। घटना के दौरान स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। स्टाफ और छात्रों ने घायल छात्रा को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। छात्रा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मामूली विवाद से शुरू हुई घटना

पड़ताल में सामने आया कि विवाद मामूली था। 11वीं की छात्रा ने अपनी पानी की बोतल स्कूल के ऑफिस में भूल गई थी। जब वह उसे लेने गई, तो 12वीं की छात्रा ने उसकी बोतल को लात मार दी। इस पर दोनों छात्राओं में बहस हुई। छुट्टी के समय 11वीं की छात्रा ने अपनी सीनियर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल छात्रा के हाथ में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में टांके लगाने पड़े।

खून से सनी यूनिफॉर्म 

हमले के दौरान घायल छात्रा की स्कूल यूनिफॉर्म खून से सनी हुई थी। स्कूल स्टाफ ने तुरंत छात्रा को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

स्थानीय ग्रामीण और आसपास के लोग मौके पर आए और छात्राओं के बीच समझाइश कर मामले को शांत कराया। स्कूल प्रिंसिपल को भी घटना की जानकारी दी गई, और शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट ली है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, मामले की जांच और घटना की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई संभव है।

स्कूल सुरक्षा पर प्रशासन ने कदम

इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और तनावपूर्ण परिस्थितियों से निपटने की आवश्यकता को उजागर किया। स्कूल प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया जाएगा। 

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों के व्यवहार और आपसी विवादों को संभालने के लिए शिक्षक और स्टाफ को प्रशिक्षित करने की बात कही है।

Leave a comment