प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। स्नातक और परास्नातक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 है।
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में भर्ती का मौका है। PCI ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और उम्मीदवारों को निर्धारित पते पर आवेदन पत्र जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
Press Council of India ASO Recruitment 2026 के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, लॉ की डिग्री, पत्रकारिता की डिग्री या हिंदी के अलावा किसी अन्य भाषा का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इस पते पर भेजना होगा आवेदन
उम्मीदवार आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित शुल्क के डिमांड ड्राफ्ट के साथ इस पते पर भेजना होगा:
The Under Secretary (Administration), Press Council of India, Room No. 346, 3rd Floor, Soochna Bhawan, 8 CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110 003
आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। SC, ST, महिला, PwBD और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
डिमांड ड्राफ्ट Account Number 52142907714, Branch IFSC Code SBIN0020511, State Bank of India, Scope Complex Delhi, Ground Floor, Core 6 Scope Complex, Lodhi Road, New Delhi-110003 के पक्ष में जमा करना होगा।
दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
ASO पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए दो चरणों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में Tier-I और Tier-II शामिल होंगे। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को प्री-रिवाइज्ड पे-बैंड-2 के अनुसार 9300-34,800 रुपये + 4200 रुपये ग्रेड पे के आधार पर वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी पात्रता, शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
उम्मीदवार PCI Vacancy 2026 से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, नोटिफिकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए Press Council of India की आधिकारिक वेबसाइट presscouncil.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।











