पीथमपुर में खौफनाक वारदात, किराएदार ने मकान मालिक का गला काटकर दूसरी मंजिल से फेंका

पीथमपुर में किराएदार ने मकान मालिक अक्षय पांडे का गला काटकर दूसरी मंजिल से फेंक दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, परिवार सदमे में।
पीथमपुर में खौफनाक वारदात, किराएदार ने मकान मालिक का गला काटकर दूसरी मंजिल से फेंका
Photo Credit / Attribution: AI IMAGE

धार जिले के पीथमपुर में किराएदार अनिल ने विवाद के दौरान मकान मालिक अक्षय का गला काटmppकर हत्या कर दी और उसे दूसरी मंजिल से फेंक दिया। पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया; पारिवारिक और शादी की तैयारी में दुखी परिवार है।

Madhya Pradesh: धार जिले के पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक शांत इलाके में अचानक चीख-पुकार मच गई। महू-नीमच मार्ग पर होटल पैराडाइज के पास स्थित एक तिमंजिला मकान में किराएदार ने अपने ही मकान मालिक की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अक्षय पिता बाग सिंह फुलवारे के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे अक्षय और किराएदार अनिल विश्वकर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अनिल ने चाकू निकालकर अक्षय के गले पर वार कर दिया। इससे अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे मकान की दूसरी मंजिल की गैलरी से नीचे फेंक दिया। घटना के समय अक्षय का छोटा भाई भी मौके पर पहुंच गया था, जिसने आरोपी को ऐसा करते हुए देख लिया।

भाई ने देखा पूरा घटनाक्रम

मृतक के छोटे भाई अश्विन ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10.30 बजे वह घर में मौजूद था। अक्षय मकान के आगे वाले हिस्से में अपनी मंगेतर से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी। जब वह पीछे की ओर पहुंचा तो देखा कि किराएदार अनिल, अक्षय को गैलरी से नीचे धक्का दे रहा है।

पीथमपुर में खौफनाक वारदात, किराएदार ने मकान मालिक का गला काटकर दूसरी मंजिल से फेंका

अश्विन ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। नीचे गिरने के बाद अक्षय खून से लथपथ हालत में पड़ा था। परिजन और आसपास के लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुकान बंद कर आरोपी के कमरे तक पहुंचा था अक्षय

परिजनों के मुताबिक, अक्षय अपने ही मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान चलाता था। बुधवार रात करीब 10 बजे उसने दुकान बंद की थी। उस समय वह मोबाइल पर अपने जीजा से बात कर रहा था। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर किराएदार अनिल के कमरे में गया था।

मकान की तीसरी मंजिल पर अक्षय का परिवार रहता है। दूसरी मंजिल पर किराएदार अनिल अकेला रहता था। कमरे में क्या बातचीत हुई, इसका अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस का मानना है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हत्या में बदल गया।

घटनास्थल पर फैला खून

घटना की सूचना मिलते ही पीथमपुर सेक्टर-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ मिला, जिससे साफ होता है कि अक्षय पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश अहीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शादी की तैयारी कर रहा था अक्षय

अक्षय की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी सगाई हुई थी। अप्रैल 2026 में उसकी शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं।

अक्षय अपने माता-पिता, दो भाइयों और दो बहनों के साथ रहता था। एक बहन की शादी पहले हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन की शादी भी अक्षय के साथ ही तय थी। परिवार को समझ नहीं आ रहा कि जिस किराएदार से अच्छे संबंध थे, उसने इतनी बड़ी वारदात क्यों कर दी।

पीथमपुर में करता था नौकरी

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिल विश्वकर्मा मूल रूप से सतना जिले का रहने वाला है। वह पीथमपुर में किसी फैक्ट्री में काम करता था और इसी मकान में किराए पर अकेला रहता था।

परिजनों ने बताया कि अनिल अक्सर अक्षय की दुकान पर बैठता था और दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। किसी तरह की दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होने की बात कह रही है।

Leave a comment