Petrol-Diesel Price: देशभर के प्रमुख शहरों में अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा कीमतें

देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां, जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन

Petrol-Diesel Latest Price: सरकारी तेल कंपनियों ने 10 अक्टूबर (गुरुवार) के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। हर दिन सुबह 6 बजे इनकी कीमतें संशोधित की जाती हैं। इसलिए, वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवाएं। आइए जानते हैं, आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कितनी हैं।

नई दिल्ली: देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां, जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। यह प्रक्रिया साल 2017 से लगातार चल रही है।

आज 10 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) के लिए भी सरकारी तेल कंपनियों ने फ्यूल की कीमतें जारी कर दी हैं। आज भी सभी शहरों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिसका मतलब है कि आप पेट्रोल और डीजल पुरानी कीमतों पर ही खरीद सकते हैं। हालांकि, हर शहर में कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।

हर शहर में अलग-अलग होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price: देशभर के प्रमुख शहरों में अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा कीमतें

देश के महानगरों और अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, जिसकी मुख्य वजह वैट (मूल्य वर्धित कर) है। दरअसल, फ्यूल की कीमत पर जीएसटी की बजाय वैट लगाया जाता है, जिसे राज्य सरकारें निर्धारित करती हैं। हर राज्य में वैट की दरें भिन्न होने के कारण, हर शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर होता है। HPCL की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अलग-अलग शहरों में 10 अक्टूबर 2024 के पेट्रोल-डीजल के ताज़ा दाम इस प्रकार हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें

Petrol-Diesel Price: देशभर के प्रमुख शहरों में अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा कीमतें

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Petrol-Diesel Price: देशभर के प्रमुख शहरों में अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा कीमतें

नोएडा: पेट्रोल 94.66 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल 94.99 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.85 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर, डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर

जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.37 रुपये प्रति लीटर

Leave a comment