गर्मियों में स्मार्टफोन ओवरहीटिंग और स्लो चार्जिंग की समस्या बढ़ जाती है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर फोन की चार्जिंग स्पीड और बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सकता है।
Smartphone Charging Tips:भीषण गर्मी के दौरान स्मार्टफोन की चार्जिंग स्पीड कम होना एक आम समस्या बन जाती है। ज्यादा तापमान के कारण फोन ओवरहीट होने लगता है, जिससे बैटरी हेल्थ और परफॉर्मेंस दोनों प्रभावित होती हैं। ऐसे में कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप फोन को तेजी से और सुरक्षित तरीके से चार्ज कर सकते हैं।
चार्जिंग के समय फोन कवर हटाएं
गर्मी के मौसम में फोन चार्ज करते समय डिवाइस का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगर फोन पर मोटा कवर लगा हो तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, जिससे ओवरहीटिंग की समस्या बढ़ जाती है।
![]()
ऐसे में चार्जिंग के दौरान फोन का कवर हटाकर रखना बेहतर रहता है। इससे फोन का तापमान कंट्रोल में रहता है और चार्जिंग स्पीड भी बेहतर हो सकती है।
हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें
लोकल या खराब क्वालिटी के चार्जर और केबल चार्जिंग स्पीड को प्रभावित कर सकते हैं। कई बार इससे फोन ज्यादा गर्म भी होने लगता है।
फोन कंपनी द्वारा दिए गए ओरिजिनल चार्जर या भरोसेमंद एक्सेसरीज का इस्तेमाल करने से बैटरी सुरक्षित रहती है और चार्जिंग भी स्थिर रहती है।
चार्जिंग के दौरान गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग से बचें
अगर फोन चार्जिंग पर लगा है और उसी समय गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या भारी एप्स चल रहे हैं, तो प्रोसेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
इससे फोन ज्यादा गर्म होता है और चार्जिंग धीमी पड़ सकती है। बेहतर होगा कि चार्जिंग के समय गैरजरूरी एप्स बंद रखें और फोन का इस्तेमाल कम करें।
ठंडी और हवादार जगह पर करें चार्ज
सीधी धूप या बहुत गर्म जगह पर फोन चार्ज करने से डिवाइस की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। इससे बैटरी जल्दी गर्म होती है और चार्जिंग स्पीड कम हो जाती है।
फोन को हमेशा ऐसी जगह चार्ज करें जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो और तापमान सामान्य हो।
सॉफ्टवेयर अपडेट रखना भी जरूरी
कई बार पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से भी बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं। कंपनियां नए अपडेट्स में बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और परफॉर्मेंस सुधार से जुड़े फीचर्स जोड़ती रहती हैं।
इसलिए फोन को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए, ताकि चार्जिंग और बैटरी दोनों बेहतर तरीके से काम करें।












