फ्रिज का ध्यान सर्दियों में कैसे रखें: स्टोर किए सामान और बिजली दोनों बचाएं

सर्दियों में फ्रिज चालू रखने से कंप्रैशर सुरक्षित रहता है, गैस लीक का खतरा कम होता है और बिजली की खपत घटती है। विंटर मोड में इस्तेमाल सुरक्षित है।

सर्दियों में फ्रिज बंद करना सही नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक फ्रिज बंद रखने से कंप्रैशर की क्षमता घट सकती है और गैस लीक का खतरा बढ़ सकता है। ठंडे मौसम में फ्रिज चालू रखने से बिजली की खपत कम होती है और खाने का सामान सुरक्षित रहता है।

सर्दियों में फ्रिज रखरखाव: उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और कई लोग सोचते हैं कि अब फ्रिज की जरूरत कम हो गई है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि फ्रिज को हफ्तों तक बंद रखना नुकसानदेह हो सकता है। लगातार चालू रखने से कंप्रैशर की कार्यक्षमता बनी रहती है, गैस लीक का खतरा कम होता है और बिजली की खपत भी कम रहती है। विंटर मोड या मिनिमम कूलिंग सेटिंग का इस्तेमाल करके फ्रिज में रखा खाना सुरक्षित रहेगा और ऊर्जा की बचत भी होगी।

फ्रिज बंद रखने से क्या नुकसान हो सकता है

फ्रिज के कंप्रैशर को लगातार चालू रखना जरूरी है। लंबे समय तक बंद रखने से कंप्रैशर पर असर पड़ता है, एफिशिएंसी घटती है और कई मामलों में गैस लीक होने का खतरा बन जाता है।
इस स्थिति में मैकेनिक बुलाना पड़ता है और रिपेयर का खर्च बिजली बचत से अधिक हो सकता है। इसलिए विशेषज्ञ सर्दियों में फ्रिज को पूरी तरह बंद न करने की सलाह देते हैं।

सर्दियों में फ्रिज का सही इस्तेमाल

सर्दियों में ज्यादा कूलिंग की जरूरत नहीं होती, इसलिए फ्रिज में रखे सामान को जमने से बचाने के लिए विंटर मोड या मिनिमम कूलिंग सेटिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इससे फ्रिज में रखा खाना खराब नहीं होगा और बिजली की खपत भी कम रहेगी। इसके अलावा नियमित साफ-सफाई और दरवाजा अधिक समय तक खुला न रखने से फ्रिज की कार्यक्षमता बनी रहती है।

Leave a comment