Pleasure Marriage: मुस्लिम देशों में 'प्लेजर मैरिज' का चलन, पर्यटक भी हो रहें हैं आकर्षित, जानें क्या है इस विवाह की परंपरा?

दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र है। इस समय यहां की एक विशेष विवाह परंपरा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, यहां की महिलाएं
Pleasure Marriage: मुस्लिम देशों में 'प्लेजर मैरिज' का चलन, पर्यटक भी हो रहें हैं आकर्षित, जानें क्या है इस विवाह की परंपरा?

इंडोनेशिया में "प्लेजर मैरिज" का चलन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अब यह एक संगठित उद्योग का रूप ले चुका है। इस प्रकार की शादियों के कारण इंडोनेशिया में अरब देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। यह शादी केवल कुछ दिनों के लिए होती है, और जैसे ही पर्यटक लौटते हैं, यह अपने आप समाप्त हो जाती है। इसके बदले में दुल्हन को सैकड़ों डॉलर मिलते हैं।

Indonesia: दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र है। इस समय यहां की एक विशेष विवाह परंपरा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, यहां की महिलाएं आर्थिक लाभ के लिए कुछ समय के लिए अस्थायी विवाह कर रही हैं। इस विवाह को "प्लेजर मैरिज" (pleasure marriage) के नाम से जाना जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस प्रथा की तीव्र आलोचना भी हो रही है।

पर्यटक भी हो रहे है इससे प्रभावित

Pleasure Marriage: मुस्लिम देशों में 'प्लेजर मैरिज' का चलन, पर्यटक भी हो रहें हैं आकर्षित, जानें क्या है इस विवाह की परंपरा?

इंडोनेशिया के पश्चिम में स्थित पुंकाक गांव, अपनी विविधता से भरे अरबी व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। यही कारण है कि हर साल यहां पश्चिम एशिया और अरब देशों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां के कोटा बुंगा में एक रिसॉर्ट है, जहां पर्यटकों को एजेंसी के माध्यम से स्थानीय महिलाओं से मिलने का अवसर मिलता है। जब दोनों पक्षों के बीच सहमति बन जाती है, तब एक अनौपचारिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। यह विवाह अस्थायी होता है और शादी से पहले दूल्हे को दुल्हन की कीमत अदा करनी होती है।

कब तक रहती है प्लेजर मैरिज?

Pleasure Marriage: मुस्लिम देशों में 'प्लेजर मैरिज' का चलन, पर्यटक भी हो रहें हैं आकर्षित, जानें क्या है इस विवाह की परंपरा?

शादी के बाद, पति और पत्नी एक साथ जीवन गुजारते हैं। पत्नी घर के सभी कार्यों को संभालती है, जबकि पति-पत्नी के बीच यौन संबंध भी बनाए जाते हैं। लेकिन जब पति इंडोनेशिया छोड़कर चला जाता है, तो यह विवाह अपने आप टूट जाता है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इंडोनेशिया के कानूनों के अनुसार, प्लेजर विवाह को कोई वैधता नहीं दी गई है। इस देश में विवाह कानूनों का उल्लंघन करने पर जेल की सजा और आर्थिक दंड का प्रावधान है।

एक महिला ने की 15 बार किया प्लेजर विवाह

Pleasure Marriage: मुस्लिम देशों में 'प्लेजर मैरिज' का चलन, पर्यटक भी हो रहें हैं आकर्षित, जानें क्या है इस विवाह की परंपरा?

एक स्थानीय महिला ने प्लेजर विवाह से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया है। इस महिला का नाम काहाया है। उन्होंने 17 साल की उम्र में पहली बार दुल्हन बनने का अनुभव लिया। अब तक, काहाया 15 बार से अधिक प्लेजर मैरिज कर चुकी हैं। उनकी पहली शादी सऊदी अरब के एक 50 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई थी।

शादी के 5 दिन बाद ही हुआ तलाक

शादी के मात्र पांच दिन बाद उनका तलाक हो गया। सऊदी नागरिक ने कुल 850 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था, लेकिन काहाया को केवल आधी राशि मिली। काहाया का कहना है कि वह हर प्लेजर मैरिज से 300 से 500 अमेरिकी डॉलर कमा लेती हैं, जिससे वह अपने किराए का भुगतान करती हैं और साथ ही घर के बुजुर्गों की देखभाल भी करती हैं।

Leave a comment