पंजाब जिला परिषद चुनाव: AAP की बड़ी जीत पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- 'अगर चीटिंग होती तो नतीजे कुछ और होते'

पंजाब जिला परिषद चुनाव में AAP ने बड़ी जीत दर्ज की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर चुनाव में कोई चीटिंग होती तो परिणाम अलग होते। जानिए चुनाव के आंकड़े, जीत का
पंजाब जिला परिषद चुनाव: AAP की बड़ी जीत पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- 'अगर चीटिंग होती तो नतीजे कुछ और होते'

पंजाब जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी जीत पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे जनता के भरोसे की जीत बताया।

Punjab Zila Parishad Chunav Result: पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नया संदेश दिया है। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने निर्णायक और बंपर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस दूसरे और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तीसरे स्थान पर रही। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की जनता का आभार जताया और विपक्ष के आरोपों पर तीखा जवाब दिया।

अरविंद केजरीवाल ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब के ग्रामीण निकाय चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से कराए गए। उन्होंने पिछली सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2013 और 2018 में हुए ग्रामीण चुनावों में खुले तौर पर धांधली और धक्काशाही हुई थी। उस समय न तो मतदान और मतगणना की वीडियोग्राफी कराई गई थी और न ही किसी तरह का डिजिटल डेटा सार्वजनिक किया गया था।

पंजाब जिला परिषद चुनाव: AAP की बड़ी जीत पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- 'अगर चीटिंग होती तो नतीजे कुछ और होते'

'AAP के लिए प्रो इन्कंबेंसी फैक्टर'- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि इस बार मान सरकार ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह “फ्री और फेयर” बनाने के लिए हर कदम उठाया। मतदान से लेकर काउंटिंग तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे ठोस आंकड़े और सबूत हैं जो यह साबित करते हैं कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि कुल 580 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत का अंतर 100 वोटों से भी कम था। इनमें से 261 सीटों पर AAP को जीत मिली, जबकि 319 सीटें विपक्षी दलों के खाते में गईं। केजरीवाल ने तर्क दिया कि अगर वास्तव में चुनाव में धांधली या मशीनों के दुरुपयोग जैसा कुछ हुआ होता, तो ये 319 सीटें भी आम आदमी पार्टी जीत सकती थी। उनके मुताबिक यही आंकड़े इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण हैं कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुए।

AAP प्रमुख ने इस चुनाव को “प्रो-इन्कंबेंसी फैक्टर” का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सरकार के कुछ साल पूरे होने के बाद स्थानीय चुनावों में एंटी-इन्कंबेंसी देखने को मिलती है, लेकिन पंजाब में इसका उल्टा हुआ। मान सरकार के चार साल पूरे होने के बाद हुए इन स्थानीय निकाय चुनावों में जनता ने सरकार के कामकाज पर भरोसा जताया है।

Leave a comment