POSH Act, 2013: सुप्रीम कोर्ट अब महिला वकीलों की याचिका पर करेगा सुनवाई, जानें पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट अब POSH Act, 2013 के तहत महिला वकीलों की याचिका पर सुनवाई करेगा। जानें याचिका का पूरा मामला और इससे जुड़े कानूनी पहलू। याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर
POSH Act, 2013: सुप्रीम कोर्ट अब महिला वकीलों की याचिका पर करेगा सुनवाई, जानें पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि अब वकीलों के साथ कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के मामलों में भी POSH Act, 2013 (Prohibition and Redressal of Sexual Harassment) लागू होगा।

नई दिल्ली: महिला वकीलों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्णय लिया कि POSH Act, 2013 (The Sexual Harassment of Women at Workplace Act) अब वकीलों के कार्यस्थल पर भी लागू होगा। यह कानून महिलाओं को कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

यह निर्णय वुमन लॉयर्स एसोसिएशन की याचिका पर आया है, जिन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें कहा गया था कि यह कानून वकीलों पर लागू नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी कर दिया है और इसे पहले से चल रही एक जैसी याचिका के साथ जोड़ दिया है।

सुप्रीम कोर्ट का नोटिस 

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और आर. महादेवन की बेंच ने इस मामले में नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता का कहना है कि बॉम्बे हाई कोर्ट का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के पहले के आदेशों के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि हर पेशेवर संस्था में आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee – ICC) होनी चाहिए, जो कार्यस्थल पर होने वाली यौन उत्पीड़न की शिकायतों को सुनती है और उचित कार्रवाई करती है।

POSH Act, 2013: सुप्रीम कोर्ट अब महिला वकीलों की याचिका पर करेगा सुनवाई, जानें पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट के इस कदम से यह स्पष्ट हो गया है कि सभी पेशेवर संस्थाओं में महिला कर्मचारियों और पेशेवरों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

याचिकाकर्ता की दलीलें

याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट महालक्ष्मी पावनी पेश हुईं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला महिलाओं के पेशेवर जीवन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य के खिलाफ है। हाई कोर्ट के अनुसार, POSH Act केवल नियोक्ता-कर्मचारी (employer-employee) के रिश्ते पर लागू होता है।पावनी ने तर्क दिया कि यह कानून केवल नियोक्ता और कर्मचारी के संबंध तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य सभी पेशेवर संस्थाओं में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करना है। 

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने मामले को बहुत सीमित दृष्टिकोण से देखा, जिससे पेशे में काम करने वाली महिलाओं को शिकायत निवारण की कोई पक्की व्यवस्था नहीं मिल पाएगी। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा था कि POSH Act बार काउंसिल ऑफ इंडिया या बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा की महिला वकीलों पर लागू नहीं होता, क्योंकि वकील और बार काउंसिल के बीच नियोक्ता-कर्मचारी का रिश्ता नहीं माना जा सकता।

हाई कोर्ट ने तर्क दिया कि यह कानून केवल उन जगहों पर लागू होता है जहां मालिक और नौकर का रिश्ता मौजूद हो। इसलिए, उन्होंने बार काउंसिल को वकीलों का मालिक नहीं माना और कानून के दायरे से बाहर रखा।

 

Leave a comment