प्रतापगढ़ में स्कूली बस हादसा, 10 छात्र घायल

प्रतापगढ़ में स्कूली बस हादसा, 10 छात्र घायल

प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दीवानगंज/कंधई गोलाही क्षेत्र में बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 10 छात्र घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाला।

घायल छात्रों को सीएचसी बेलखरनाथ धाम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बस की तकनीकी स्थिति की भी पड़ताल की जाएगी

Leave a comment