Prince Narula और Yuvika Chaudhary की शादीशुदा जिंदगी का खुलासा: नाराज होने पर प्रिंस देते हैं खास गिफ्ट

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के खास पहलुओं का खुलासा किया। नाराज होने पर प्रिंस युविका को कैसे मनाते हैं और उनके रिश्ते में यह छोटी-छोटी

टीवी और रियलिटी शो जगत के लोकप्रिय कपल Prinz Narula और Yuvika Chaudhary अपने फैंस के बीच एक आदर्श जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में 'द 50' में अपनी जिंदगी और शादीशुदा रिश्ते के बारे में प्रिंस ने कई खुलासे किए।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: रोडीज और बिग बॉस जैसे शोज के विजेता रह चुके प्रिंस नरूला इन दिनों अपनी पत्नी युविकी चौधरी के साथ रियलिटी शो 'द 50' में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में प्रिंस ने अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े एक राज का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे वे खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं और अपनी पत्नी के साथ संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखते हैं। उनका यह खुलासा फैंस और शो के दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है।

प्रिंस ने बताया प्यार बरकरार रखने का तरीका

शो में जब उनसे सवाल किया गया कि “युविका जब नाराज होती हैं तो आप क्या करते हैं?”, तो प्रिंस ने बेहद प्यारे अंदाज में जवाब दिया:

'जब युविका मुझसे नाराज होती हैं, तो मैं जल्दी से माफी मांग लेता हूँ या उन्हें कोई खास गिफ्ट दे देता हूँ। जैसे सोने की चेन या फिर उन्हें बाहर डिनर पर ले जाता हूँ।'

इस जवाब पर शो की होस्ट आरुषि ने हंसते हुए कहा कि यह तो काफी महंगा “सॉरी” है। प्रिंस ने यह भी बताया कि उनके लिए प्यार और शादी का एहसास अपने आप हो जाता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा: “उसे मनाना भी एक आर्ट है।

Prince Narula और Yuvika Chaudhary की शादीशुदा जिंदगी का खुलासा: नाराज होने पर प्रिंस देते हैं खास गिफ्ट

रियलिटी से शुरू हुई लव स्टोरी

प्रिंस और युविका की कहानी 'बिग बॉस' के सेट से शुरू हुई। पहली मुलाकात के बाद प्रिंस युविका के फैन बन गए और जल्दी ही दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। प्रिंस ने एक रोमांटिक अंदाज में दिल के आकार का पराठा बनाकर युविका को प्रपोज किया। इस के बाद दोनों ने तीन साल तक डेटिंग की और फिर 12 अक्टूबर 2018 को सात फेरे लेकर शादी कर ली। आज यह कपल न केवल स्क्रीन पर बल्कि रियल लाइफ में भी अपनी जोड़ी का उदाहरण पेश करता है।

'द 50' में उनके क्यूट और रियल केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रिंस ने बताया कि उनका रिश्ता सिर्फ रोमांटिक ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सहयोग और समझ का प्रतीक भी है। फैंस उनकी जोड़ी को टीवी और सोशल मीडिया दोनों पर बेहद पसंद कर रहे हैं। शो में उनके और युविका के बीच के प्यारे पल, एक-दूसरे का समर्थन और छोटी-छोटी बातों में प्यार दिखाने के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है।

प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर वह वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने यह खुलासा किया कि नाराज होने पर कैसे मनाते हैं अपनी पत्नी को। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने प्यार और शादीशुदा जिंदगी को निभाने के उनके तरीके की तारीफ की है। कई लोगों ने लिखा कि ऐसे कपल ही आज के समय में प्रेरणा का स्रोत हैं।

Leave a comment