Pune

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने पहली बार दिखाई बेटी एकलीन की क्यूटनेस, फैंस हुए लट्टू

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने पहली बार दिखाई बेटी एकलीन की क्यूटनेस, फैंस हुए लट्टू

टीवी अभिनेता प्रिंस नरुला अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने पहली बार गुरुनानक जयंती के मौके पर अपनी बेटी एकलीन का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया, जिससे फैंस और मीडिया में खास उत्सुकता देखने को मिली।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के फैंस के लिए एक बेहद खास खबर सामने आई है। बिग बॉस 9 फेम और म्यूजिक व रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी ने पहली बार अपनी प्यारी बेटी एकलीन नरूला का चेहरा मीडिया और फैंस के सामने रिवील किया। इस मौके पर कपल की खुशी साफ झलक रही थी।

गुरु नानक जयंती पर खास सेलिब्रेशन

प्रिंस और युविका ने अपनी बेटी का चेहरा गुरु नानक जयंती के मौके पर मुंबई के एक गुरुद्वारे में फैंस और मीडिया के सामने दिखाया। 5 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाए गए इस पवित्र मौके पर, कपल परिवार के साथ माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान प्रिंस अपनी नन्ही परी को गोद में लिए नजर आए, जबकि युविका ने सम्मान के साथ हाथ जोड़े। नन्हीं एकलीन भी इस अवसर पर हाथ जोड़ने के लिए प्रेरित हुई। इस पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस उनकी क्यूटनेस के कायल हो गए।

प्रिंस ने सफेद कुर्ता पहना था, वहीं नन्हीं एकलीन सफेद रंग की खूबसूरत फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही थी। युविका ने लाल रंग का सलवार-सूट पहनकर अपनी बेटी के साथ खास पलों का आनंद लिया।

पहले जन्मदिन पर शेयर की थी प्यारी फोटोज

कुछ दिन पहले ही प्रिंस और युविका ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। इस अवसर पर प्रिंस ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा था , हैप्पी बर्थडे मेरी बेबी डॉल ekleennarula_। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मेरी बेबी। तुमने अपनी खूबसूरत मुस्कान से मेरी जिंदगी बदल दी है। पापा हमेशा तुम्हारे लिए सब करेंगे। मेरी बेटी फाइटर बनो, मम्मा और पापा की जिंदगी में खुशियों की वजह बनो।

इन तस्वीरों और पोस्ट ने फैंस के दिलों में परिवार के प्रति और भी अधिक स्नेह पैदा कर दिया। प्रिंस और युविका की लव स्टोरी बिग बॉस 9 से शुरू हुई थी। कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली थी। शादी के छह साल बाद, 19 अक्टूबर 2024 को कपल के घर बेटी एकलीन का जन्म हुआ।

कपल ने जन्म के बाद बेटी का चेहरा कुछ समय तक छुपाया रखा था, ताकि निजी जिंदगी और मीडिया के बीच संतुलन बना रहे। अब जब एकलीन एक साल की हो गई हैं, तो दोनों ने खुशी-खुशी उनकी क्यूटनेस और मासूमियत फैंस के साथ साझा की। फोटोज और वीडियो साझा होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया आग की तरह फैल गई। लोग एकलीन की क्यूटनेस और प्रिंस-युविका के खुशहाल परिवार की तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने उनके परिवार को शुभकामनाएं दी और उनकी बेटी की हर तस्वीर को प्यार भरे कमेंट्स से भर दिया।

Leave a comment