प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू में भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर भड़के यूजर्स, जानें पूरा मामला

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के एक इंटरव्यू में भारत का कथित रूप से गलत नक्शा दिखाए जाने पर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू में भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर भड़के यूजर्स, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इंटरव्यू के कारण आलोचना का सामना कर रही हैं। दरअसल, इस इंटरव्यू में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था, लेकिन प्रियंका ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इंटरव्यू के कारण निशाने पर आ गई हैं, क्योंकि उस इंटरव्यू में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया, जबकि एक्ट्रेस ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका को खरी-खोटी सुनाई और उस नक्शे को हटाने की मांग की। इंटरव्यू में प्रियंका से भारतीय और विदेशी फूड आइटम्स में अंतर बताने को कहा गया था। वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया और इसे हजारों व्यूज मिले, लेकिन भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने के कारण उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ा।

इंटरव्यू का पूरा मामला

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पब्लिकेशन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे भारतीय और विदेशी फूड आइटम्स में अंतर बताने को कहा गया। वीडियो की शुरुआत एक भारत के नक्शे के स्कैच से होती है, जिस पर लिखा था “Indian or not Indian with Priyanka Chopra”। वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया और इसे हजारों व्यूज मिले, लेकिन नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) नहीं दिखने के कारण यूजर्स ने तीखी आलोचना शुरू कर दी।

प्रियंका ने फूड आइटम्स में दिया सही जवाब

प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू में भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर भड़के यूजर्स, जानें पूरा मामला

प्रियंका ने वीडियो में बताई गई भारतीय और विदेशी फूड आइटम्स में अंतर स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मोर, योग, शतरंज, सांप-सीढ़ी, बासमती चावल, घी और बटर चिकन भारतीय हैं, जबकि चिकन टिक्का मसाला और चाय टी भारतीय नहीं हैं। हालांकि, यूजर्स का ध्यान सबसे पहले गलत नक्शे पर गया। कई लोगों ने प्रियंका को निशाना बनाया और वीडियो पर ताबड़तोड़ कमेंट्स किए।

  • एक यूजर ने लिखा: मेरे देश का गलत नक्शा क्यों दिखाया गया?
  • दूसरे ने कहा: प्लीज भारत के खराब नक्शों का इस्तेमाल मत करो।
  • एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की: प्रियंका चोपड़ा को अपने इंटरव्यू में दिखाए गए भारत के इस नक्शे से कोई आपत्ति क्यों नहीं हुई? जब आप इंटरव्यू करते हैं, तो जमीनी हकीकत को जानने की कोशिश करें।

सोशल मीडिया पर मची हलचल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा छा गया। यूजर्स ने पब्लिकेशन से गलत नक्शे को तुरंत हटाने की मांग की। इस विवाद के बावजूद, प्रियंका चोपड़ा और पब्लिकेशन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। हालांकि, इस विवाद से अलग, प्रियंका हाल ही में हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में चर्चा में थीं। उन्होंने हॉलीवुड में अपने संघर्ष के अनुभव साझा किए। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने छोटे-छोटे रोल के लिए भी 15-15 घंटे इंतजार किया और कठिन मेहनत से अपने करियर की शुरुआत की।

Leave a comment