Punjab and Haryana High Court में 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती, आवेदन 26 मई से शुरू

Punjab and Haryana High Court ने 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 26 मई से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

Punjab and Haryana High Court ने 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 26 मई से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन SSSC Official Recruitment Portal कर सकेंगे। चयन CBT और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा।

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Punjab and Haryana High Court ने क्लर्क पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1265 रिक्त पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 26 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

26 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Punjab and Haryana High Court की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के लिए आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

योग्यता और आयु सीमा क्या है?

क्लर्क पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी ने 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो, या फिर 12वीं, बीए अथवा एमए स्तर पर हिंदी विषय लिया हो।

उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी, खासकर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट का ज्ञान होना भी आवश्यक है। 1 जनवरी 2026 के आधार पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

हरियाणा राज्य के SC, BC, EWS और ESM वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 710 रुपये रखा गया है। अन्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1200 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 875 रुपये शुल्क देना होगा। PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

Leave a comment