Punjab News: भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब में हाई अलर्ट, शिक्षा मंत्री ने जारी किए दिशा निर्देश

भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब में रेड अलर्ट, कॉलेजों को छात्रों को हॉस्टल से न निकालने के निर्देश। अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर में सुरक्षा बढ़ी। भारत-पाक तनाव के बीच
Punjab News: भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब में हाई अलर्ट, शिक्षा मंत्री ने जारी किए दिशा निर्देश

भारत-पाक तनाव के चलते पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर-बठिंडा में रेड अलर्ट है, फाजिल्का में बाजार बंद करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Pakistan Attacks: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सीमावर्ती जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। अमृतसर, बठिंडा, पठानकोट और फिरोजपुर जैसे शहरों में अलर्ट के चलते बाजार बंद कराने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने खास तौर पर भीड़भाड़ से बचने और ऊंची इमारतों में जाने से परहेज करने की सलाह दी है।

छात्रों को हॉस्टल खाली करने के लिए मजबूर न किया जाए: शिक्षा मंत्री

Punjab News: भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब में हाई अलर्ट, शिक्षा मंत्री ने जारी किए दिशा निर्देश

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि किसी भी छात्र को परिसर छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए संस्थानों को कहा गया है कि वे रहने, भोजन और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। अगर कोई छात्र स्वेच्छा से घर लौटना चाहता है तो उस पर किसी प्रकार का शैक्षणिक दंड न लगे। परीक्षा देने वालों को वैकल्पिक तारीख या व्यवस्था दी जाए।

फाजिल्का और मुक्तसर में ब्लैकआउट के निर्देश

सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा के मद्देनजर फाजिल्का में प्रशासन ने सभी बाजार बंद करने और लोगों को घरों में ही रहने का निर्देश दिया है। श्री मुक्तसर साहिब में भी रात आठ बजे से बिजली गुल (ब्लैकआउट) के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

Punjab News: भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब में हाई अलर्ट, शिक्षा मंत्री ने जारी किए दिशा निर्देश

गुरदासपुर में तड़के धमाका

गुरदासपुर जिले के छिछरा गांव में शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा धमाका हुआ जिससे खेत में 40 फीट लंबा और 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया। धमाके की आवाज 3 से 4 किलोमीटर तक सुनाई दी और आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात को चार धमाकों की आवाज सुनाई दी थी।

जनता के लिए एडवाइजरी

पंजाब सरकार ने सभी जिलों के नागरिकों को एडवाइजरी जारी करते हुए घरों में ही रहने की अपील की है। कहा गया है कि भीड़ न लगाएं, ऊंची इमारतों में न जाएं, घबराएं नहीं और अफवाहों पर विश्वास न करें। मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे लेकिन अन्य दुकानें बंद रहेंगी। प्रशासन ने सभी से संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की है।

Leave a comment