बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की मुलाकात, हाल ही में हुई घटनाक्रमों की दी जानकारी; पंजाब आने का भी दिया निमंत्रण

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने गुरुवार को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की है। इस दौरान पुरोहित ने राष्‍ट्रपति को पंजाब में हुई घटनाक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रपति जी को पंंजाब आने का बुलावा भी दिया।

 चंडीगढ़: पंजाब के राज्‍यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने राष्‍ट्रप‍ि द्रौपदी मुर्मू जी से  शिष्‍टाचार मुलाकात की। इस दौरान यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राष्‍ट्रपति को पंजाब में हाल ही में हुई चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान द्वारा मंडी की सांसद कंगना रनौत से बदसलूकी करने की घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राष्‍ट्रपति को पंजाब आने का निमंत्रण भी दिया। पंजाब के राज्‍यपाल ने राज्‍य के लोगों के प्रसिद्ध आतिथ्‍य सत्कार के बारे में भी राष्‍ट्रपति को बताया।

पंजाब के बारे में बताया

बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की मुलाकात, हाल ही में हुई घटनाक्रमों की दी जानकारी; पंजाब आने का भी दिया निमंत्रण

Subkuz.com को प्राप्त जानकरी के मुताबिक बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब में चल रही पहलों (योजनाओं) के बारे में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को अवगत कराया। वहीं व्‍यापक जानकारी देने के साथ ही पंजाब के राज्‍यपाल पुरोहित ने राष्‍ट्रपति को पंजाब आने और राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को देखने का न्योता भी दिया। पंजाब के राज्‍यपाल ने राज्‍य के लोगों के प्रसिद्ध आतिथ्‍य सत्कार के बारे में भी राष्ट्रपति जी बताया। साथ ही उन्‍होंने कहां कि राष्ट्रपति मुर्मू का पंजाब में राष्‍ट्रपति का स्‍वागत आदर सत्कार पंजाबी तोर तरीके से किया जाएगा।

Leave a comment