पवनदीप राजन की तबीयत में सुधार, ICU से सामने आई मुस्कुराती तस्वीर

इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन की सेहत में अब सुधार है। ICU से उनकी मुस्कुराती तस्वीर सामने आई, जिसे देख फैंस को मिली बड़ी राहत। जानिए अब कैसी है उनकी हेल्थ अपडेट

'इंडियन आइडल 12' के विजेता और लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन का 5 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए थे। अब उनकी ICU से पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

Pawandeep Rajan: 'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन का हाल ही में एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनकी कार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास सड़क पर खड़े एक कैंटर ट्रक से टकरा गई थी। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और पवनदीप राजन के अलावा दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे के बाद पवनदीप को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। अब, जब पवनदीप होश में आए हैं, तो उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली और खुशी जाहिर की। इस तस्वीर के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उनकी सेहत को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

कैसे हुआ हादसा?

पवनदीप राजन की तबीयत में सुधार, ICU से सामने आई मुस्कुराती तस्वीर

पवनदीप राजन अपने मित्र अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह के साथ चंपावत (उत्तराखंड) से दिल्ली जा रहे थे, जहां से उन्हें अहमदाबाद के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। तभी उनकी कार नेशनल हाईवे-9 पर एक खड़े हुए ट्रक से टकरा गई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर के झपकी लेने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में पवनदीप के दोनों पैरों और हाथों में फ्रैक्चर हुआ, साथ ही सिर में भी चोटें आईं। उन्हें तुरंत नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी 6 घंटे लंबी सर्जरी की गई।

ICU से पहली तस्वीर

पवनदीप की ICU से सामने आई तस्वीर में वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं और हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की ओर देख रहे हैं। हालांकि उनके चेहरे पर सूजन और थकान साफ नजर आ रही है, लेकिन उनकी मुस्कान ने फैंस को राहत दी है। उनकी टीम ने बताया है कि वे अभी भी ICU में हैं और 3-4 दिनों के आराम के बाद उनके बाकी फ्रैक्चर्स का ऑपरेशन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री और फैंस की प्रार्थनाएं

पवनदीप राजन की तबीयत में सुधार, ICU से सामने आई मुस्कुराती तस्वीर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, सुप्रसिद्ध गायक, देवभूमि उत्तराखंड के सपूत श्री पवनदीप राजन जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। फैंस और संगीत जगत के कई कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर पवनदीप के लिए दुआएं मांगी हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

फोर्टिस अस्पताल, नोएडा के अनुसार, पवनदीप की स्थिति स्थिर है और वे होश में हैं। उन्हें कई प्रमुख फ्रैक्चर्स हुए हैं, जिनका इलाज चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में उनकी दूसरी सर्जरी की योजना है।

Leave a comment