Rahul Gandhi Birthday Today: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मनाया 54वां जन्मदिन, राउल विंची बनकर पाई थी ये डिग्री, पढ़ें कांग्रेस सांसद के अनसुने किस्से

नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजनितिक न्यूज़, इंडिया न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को 54वां जन्मदिन मनाया है। दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बहन प्रियंका गांधी और अन्य पार्टी के नेताओं के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। आइये इस खास मौके पर जानते हैं राहुल के अनसुने किस्से के बारे में।

Rahul Gandhi Birthday Today: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मनाया 54वां जन्मदिन, राउल विंची बनकर पाई थी ये डिग्री, पढ़ें कांग्रेस सांसद के अनसुने किस्से

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने 2024 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली और वायनाड सीट से लोकसभा का चुनाव जीता हैं।  कांग्रेस नेता बुधवार (19 जून 2024) को 54 साल के हो गए। दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य पार्टी के नेताओं के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर जानते हैं राहुल ने कहां से पढ़ाई की, उनकी राजनीति में एंट्री कब और कैसे हुई? राहुल गांधी ने अपना नाम क्यों बदला था?

नई दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में हुआ राहुल गांधी का जन्म

Rahul Gandhi Birthday Today: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मनाया 54वां जन्मदिन, राउल विंची बनकर पाई थी ये डिग्री, पढ़ें कांग्रेस सांसद के अनसुने किस्से

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी का जन्म नई दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में 19 जून 1970 को सुबह 7:15 बजे हुआ था। राहुल गांधी ने एक राजनीतिक वंश के मुख्य उत्तराधिकारी के रूप में जन्म लिया हैं। राहुल के परिवार के बारे में बात करें तो उनके परनाना, यानि स्वर्गीय और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले और अधिक समय तक देश के पीएम पद पर आसित रहे हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी और उनके पिता दिवंगत राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री चुने गए थे।

राहुल की प्रारंभिक शिक्षा

Rahul Gandhi Birthday Today: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मनाया 54वां जन्मदिन, राउल विंची बनकर पाई थी ये डिग्री, पढ़ें कांग्रेस सांसद के अनसुने किस्से

राहुल गांधी ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल में प्रवेश ले लिया था। राहुल गांधी ने प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज, फ्लोरिडा से स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद कांग्रेस नेता ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज (Trinity College) से एम. फिल की पढ़ाई पूरी की थीं।

राहुल गांधी ने पढाई के लिए बदला नाम

Rahul Gandhi Birthday Today: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मनाया 54वां जन्मदिन, राउल विंची बनकर पाई थी ये डिग्री, पढ़ें कांग्रेस सांसद के अनसुने किस्से

Subkuz,com ने जानकारी के आधार पर बताया कि साल 1983 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी थी। इस दौरान राहुल गांधी को कुछ समय तक अपनी पढ़ाई घर पर ही करनी पड़ी। इसके बाद प्रधानमंत्री बने राहुल के पिता राजीव गांधी का भी मर्डर हो गया। इसलिए राहुल गांधी को अपनी सुरक्षा करने के अपना नाम बदलकर अपनी उच्च शिक्षा की पढाई पूरी की। स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद राहुल ने करीब तीन साल तक लंदन के मॉनिटर ग्रुप में काम किया। राहुल ने सुरक्षा कारणों की वजह से राउल विंची के नाम से काम किया था।

राहुल ने कब ली राजनीति में एंट्री?

Rahul Gandhi Birthday Today: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मनाया 54वां जन्मदिन, राउल विंची बनकर पाई थी ये डिग्री, पढ़ें कांग्रेस सांसद के अनसुने किस्से

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने साल 2004 में भारतीय राजनीति में पहला कदम रखा था। राहुल ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री और स्वर्गीय राजीव गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से चुनाव लड़कर पहली ही बार में शानदार जीत हासिल की। इस चुनाव में राहुल एक लाख से अधिक मतों से जीतकर लोकसभा में सांसद बनकर पहुंचे। राहुल गांधी को वर्ष 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी से पराजय हासिल हुई और इस साल राहुल गांधी ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया था। जिसके बाद हार की जिम्मेदार अपने सिर लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को त्याग दिया।

Leave a comment