प्रयागराज – Indian Railways ने पदक विजेता खिलाड़ियों को समय पर प्रमोशन देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन (OTP) प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। नई व्यवस्था एक दिसंबर 2025 से लागू हो चुकी है।
रेलवे के HRMS प्लेटफॉर्म में विशेष मॉड्यूल तैयार किया गया है। किसी भी खिलाड़ी के मेडल जीतते ही उसकी उपलब्धि सिस्टम में दर्ज होगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म स्वतः उसकी पात्रता की जांच करेगा। इसके बाद प्रमोशन फाइल सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंच जाएगी और मंजूरी मिलते ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।
पहले खिलाड़ियों को प्रमोशन पाने के लिए लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरना होता था। कई बार फाइलें देरी से चलती थीं, जिसके कारण उचित समय पर प्रमोशन नहीं मिल पाता था। नई डिजिटल प्रक्रिया से यह समस्या खत्म हो जाएगी और हर केस का निपटारा तेजी और पारदर्शिता के साथ होगा।
नए सिस्टम से रेलवे में कार्यरत खिलाड़ियों को अपनी उपलब्धियों का समय पर लाभ मिलेगा। प्रमोशन में देरी नहीं होगी
प्रक्रिया पारदर्शी और ऑनलाइन ट्रैक करने योग्य होगी
पुराने लंबित मामलों का भी समय पर निस्तारण हो सकेगा
रेलवे का कहना है कि यह कदम खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने और उनकी कड़ी मेहनत का सम्मान समय पर देने के लिए उठाया गया है। डिजिटल प्रक्रिया न केवल समय बचाएगी बल्कि खेल-कर्मियों को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी।









