Rajasthan Police Constable Result 2024: राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, जानें कैसे करे डाउनलोड

राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है, राजस्थान पुलिस ने सीबीटी परीक्षा के परिणाम जारी कर

राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी इसे पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 13 और 14 जून 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद से ही उम्मीदवार नतीजों की प्रतीक्षा कर रहे थे, और अब आखिरकार कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो चुका है।

New Delhi: राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। राजस्थान पुलिस ने सीबीटी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही, वे इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं। यदि उम्मीदवार चाहें, तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी परिणाम देख सकते हैं।

कैसे देखें परिणाम

Rajasthan Police Constable Result 2024: राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, जानें कैसे करे डाउनलोड

सबसे पहले, उम्मीदवारों को राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट Police.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर मौजूद "राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परिणाम 2024" लिंक पर क्लिक करें। फिर, अपने जिले का चयन करें और परिणाम पृष्ठ प्रदर्शित होगा। अब अपने परिणाम की जांच करें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

आवश्यकताओं के लिए रखे हार्ड कॉपी

यह उल्लेख करना जरूरी है कि परीक्षा 13 और 14 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद से उम्मीदवार नतीजों की प्रतीक्षा कर रहे थे, और अब आखिरकार कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो चुका है। परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाना चाहिए।

Leave a comment