राजस्थान कांग्रेस संगठन में बदलाव, गहलोत सरकार में बने 6 नए जिलों को नहीं दी मान्यता, देखें नई सूची

राजस्थान कांग्रेस संगठन ने 50 जिलों की नई सूची जारी की है, लेकिन गहलोत सरकार में बने 6 नए जिलों को नहीं दी गई है मान्यता। देखें पूरी अपडेट, राजस्थान कांग्रेस

राजस्थान कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए जिलों की संख्या 40 से बढ़ाकर 50 कर दी है। लेकिन इस बदलाव में एक दिलचस्प मोड़ ये रहा कि जिन 10 नए जिलों को संगठन में जोड़ा गया है, उनमें दूदू, केकड़ी, और अन्य 6 जिले, जो गहलोत सरकार के कार्यकाल में बनाए गए थे।

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए जिलों की संख्या को 40 से बढ़ाकर 50 कर दिया है, लेकिन इस बदलाव में एक बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय देखने को मिला है। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में बनाए गए 17 नए जिलों में से छह जिलों को कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में शामिल नहीं किया है। यह वही जिले हैं जिन्हें हाल ही में बीजेपी सरकार ने भी निरस्त कर दिया था।

गहलोत सरकार के फैसले को संगठन स्तर पर भी नकारा

गहलोत सरकार ने मार्च 2023 में 17 नए जिले बनाए थे, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने उनमें से 9 जिलों को निरस्त कर दिया। अब कांग्रेस ने भी संगठन स्तर पर उन्हीं 6 जिलों को दरकिनार कर दिया है जिन्हें भाजपा ने अस्वीकार किया था। इससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि कांग्रेस ने परोक्ष रूप से भाजपा के फैसले को स्वीकृति दे दी है।

कांग्रेस ने इन 6 जिलों को नहीं दी मान्यता

दूदू
केकड़ी
गंगापुर सिटी
सांचौर
शाहपुरा
अनूपगढ़

इन जिलों को कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में नए जिलों के रूप में मान्यता नहीं दी गई है, जबकि अन्य निरस्त किए गए 3 जिलों नीम का थाना, जोधपुर ग्रामीण और जयपुर ग्रामीणको संगठन में बनाए रखा गया है।

कांग्रेस संगठन में शामिल किए गए 10 नए जिले

राजस्थान कांग्रेस संगठन में बदलाव, गहलोत सरकार में बने 6 नए जिलों को नहीं दी मान्यता, देखें नई सूची

कांग्रेस ने अपने संगठन में जो 10 नए जिले जोड़े हैं, उनमें अधिकांश वे हैं जिन्हें वर्तमान भाजपा सरकार ने यथावत रखा है। ये जिले हैं:

बालोतरा
ब्यावर
डीडवाना-कुचामन
डीग
खैरथल-तिजारा
कोटपूतली-बहरोड़
फलोदी
सलूंबर
नीम का थाना
भीलवाड़ा ग्रामीण

इनमें से 8 जिले गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए थे, जिन्हें भाजपा सरकार ने स्वीकार किया और अब कांग्रेस संगठन ने भी अपने ढांचे में शामिल किया है।

जयपुर में अब तीन जिले

कांग्रेस संगठन ने जयपुर जिले को दो के बजाय तीन हिस्सों में विभाजित किया है:

जयपुर शहर
जयपुर ग्रामीण (पूर्व)
जयपुर ग्रामीण (पश्चिम)

राजस्थान कांग्रेस के संगठनात्मक जिलों की पूरी सूची (कुल 50 जिले)

राजस्थान कांग्रेस संगठन में बदलाव, गहलोत सरकार में बने 6 नए जिलों को नहीं दी मान्यता, देखें नई सूची

अजमेर ग्रामीण
अजमेर शहर
अलवर
बालोतरा
बांसवाड़ा
बारां
बाड़मेर
ब्यावर
भरतपुर
भीलवाड़ा ग्रामीण
भीलवाड़ा शहर
बीकानेर ग्रामीण
बीकानेर शहर
बूंदी
चित्तौड़गढ़
चूरू
दौसा
डीडवाना कुचामन
डीग
धौलपुर
डूंगरपुर
गंगानगर
हनुमानगढ़
जयपुर ग्रामीण (पूर्व)
जयपुर ग्रामीण (पश्चिम)
जयपुर शहर
जैसलमेर
जालौर
झालावाड़
झुंझुनूं
जोधपुर ग्रामीण
जोधपुर शहर
करौली
खैरथल तिजारा
कोटा ग्रामीण
कोटा शहर
कोटपूतली बहरोड़
नागौर
नीम का थाना
पाली
फलोदी
प्रतापगढ़
राजसमंद
सलूंबर
सवाई माधोपुर
सीकर
सिरोही
टोंक
उदयपुर ग्रामीण
उदयपुर शहर


कांग्रेस संगठन के इस बदलाव को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। नए जिलों के जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और क्षेत्रीय संतुलन साधने की दिशा में प्रयासरत है।

Leave a comment