रामनवमी पर सीएम धामी ने शुरू की देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर

उत्तराखंड में रामनवमी के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ नई विमान सेवा का उद्घाटन किया। अब ये सफर सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा। जानिए समय,
रामनवमी पर सीएम धामी ने शुरू की देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर

Pushkar Singh Dhami, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, ने गुरुवार (26 मार्च) को रामनवमी के अवसर पर Jolly Grant Airport से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर गुरुवार, 26 मार्च को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का उद्घाटन किया। इस नई सेवा के तहत एलाइंस एयर का 42 सीटर विमान संचालन करेगा, जिससे देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच यात्रा अब मात्र एक घंटे में पूरी हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कही यह बात

सीएम धामी ने कहा कि यह नई विमान सेवा न केवल आम नागरिकों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले हवाई यात्रा केवल संपन्न वर्ग तक सीमित थी, लेकिन अब केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम नागरिक भी सस्ती दरों पर हवाई सफर कर पा रहे हैं।

सीएम ने बताया कि यह उड़ान योजना 2016 में शुरू हुई थी और इसके तहत छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। हाल ही में उड़ान योजना 2.0 को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों में लगभग 29,000 करोड़ रुपये के बजट से 100 नए हवाई अड्डे और 200 नए हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।

उड़ान योजना के तहत 26 हवाई मार्ग संचालित

रामनवमी पर सीएम धामी ने शुरू की देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर

धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में हवाई सेवाएं सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा बन चुकी हैं। ये सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों में जरूरी सामान और गंभीर मरीजों को समय पर बड़े शहरों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। वर्तमान में राज्य में उड़ान योजना के तहत 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं।

इसके अलावा, 2023 में शुरू की गई उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत राज्य के 6 रूट पर नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

हेलिपोर्ट्स और हेलीपैड का विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में हेलिपोर्ट्स की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड को “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” का राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है। नई विमान सेवा से पिथौरागढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों को भी इस सेवा से गति मिलेगी। 

सरकार पिथौरागढ़ हवाई अड्डे के विकास पर लगभग 450 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसके अलावा, नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समझौता किया गया है, जिससे क्षेत्र में भविष्य में हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

Leave a comment