RRB Group D Result 2026 जारी, रीजनल वाइज रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट हुई जारी

RRB Group D Result 2026 जारी। रीजनल वेबसाइटों पर रिजल्ट, कटऑफ और मेरिट लिस्ट देखें। स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और PET, DV व मेडिकल परीक्षा की तैयारी करें।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों पर जाकर रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं। स्कोरकार्ड शाम 6 बजे से उपलब्ध होगा।

New Delhi: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट rrbapply.gov.in  पर जाकर रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं। वहीं स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस भी निर्धारित समय पर जारी किया जाएगा।

रीजनल वेबसाइट पर उपलब्ध हुआ Group D रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थी अब अपनी संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ रीजनल और कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की है।

उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार संबंधित RRB की वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड ने जानकारी दी है कि स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस आज शाम 6 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें RRB Group D Result 2026

उम्मीदवार सबसे पहले अपनी संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर RRB Group D Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। उम्मीदवार PDF में अपना रोल नंबर खोजकर चयन की स्थिति देख सकते हैं। भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी बेहतर रहेगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग वेबसाइटों पर रिजल्ट जारी किया है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन वाले रीजन की वेबसाइट से ही परिणाम देखना होगा।

कटऑफ लिस्ट भी हुई जारी

रिजल्ट के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ भी जारी कर दी है। उदाहरण के तौर पर प्रयागराज रीजन में सामान्य वर्ग की कटऑफ 78.12573, ओबीसी की 77.31772, ईडब्ल्यूएस की 74.14863, एससी की 72.40928 और एसटी की 66.65840 रही है।

वहीं भुवनेश्वर रीजन में सामान्य वर्ग की कटऑफ 76.68726, ओबीसी की 75.43104, ईडब्ल्यूएस की 69.81246, एससी की 67.15071 और एसटी की 58.18910 निर्धारित की गई है। अन्य सभी क्षेत्रों की कटऑफ संबंधित RRB की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

अब होगी PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। इसमें Physical Efficiency Test (PET), Document Verification और Medical Examination शामिल हैं।

PET के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट के भीतर तय करनी होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे स्कोरकार्ड, अगले चरण की तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए नियमित रूप से अपनी संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a comment