RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, 27 और 28 सितंबर को होगी एग्जाम, पढ़ें पूरी जानकारी

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, 27 और 28 सितंबर को होगी एग्जाम, पढ़ें पूरी जानकारी, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा न्यूज़, एग्जाम

जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, उनके लिए प्रवेश पत्र आज से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी संबंधित वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 27 और 28 सितंबर 2024 को निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर आएं।

एजुकेशन डेस्क: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (ग्रेजुएट लेवल) 2024 के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आप आसानी से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 27 और 28 सितंबर 2024 को निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, 27 और 28 सितंबर को होगी एग्जाम, पढ़ें पूरी जानकारी

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होम पेज पर "Admit Card" बटन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपको संबंधित परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ (जन्म तिथि), और दिया गया कोड दर्ज करना होगा।

5. इसके बाद "Get Admit Card" बटन पर क्लिक करें।

6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

दो शिफ्ट में में होगा परीक्षा का आयोजन

RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, 27 और 28 सितंबर को होगी एग्जाम, पढ़ें पूरी जानकारी

राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (ग्रेजुएट लेवल) 2024 का आयोजन 27 और 28 सितंबर को दो शिफ्टों में किया जाएगा:

* पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

* दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों और अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Leave a comment