साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के धमाकेदार शतक और रियान रिकेलटन की विस्फोटक पारी के दम पर वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 मुकाबले में सात विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
स्पोर्ट्स न्यूज़: क्विंटन डीकॉक के तूफानी शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने गुरुवार देर रात सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने चार विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 17.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेकर सीरीज अपने नाम कर ली।
इस मैच में डीकॉक ने 49 गेंदों पर छह चौके और 10 छक्कों की मदद से शानदार 115 रन बनाए। उनके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रियान रिकेलटन ने 36 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन की पारी खेली। यह साउथ अफ्रीका की मुख्य कोच शुक्री कॉनराड के कार्यकाल में पहली टी20 सीरीज जीत भी रही।
डी कॉक और रिकेलटन की शानदार पारियां

सेंचुरियन में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने चार विकेट के नुकसान पर 221 रनों की हाई स्कोरिंग पारी खेली। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 17.3 ओवर में जीत दर्ज की। क्विंटन डी कॉक ने 49 गेंदों पर 115 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के लगाए।
उनके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रियान रिकेलटन ने 36 गेंदों पर 77 रन बनाए*, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। दोनों के बीच 72 गेंदों पर 162 रनों की मैच-निर्णायक साझेदारी हुई, जिसने टीम को जीत की राह पर अग्रसर किया। यह डी कॉक का इस फॉर्मेट में दूसरा शतक और इस मैदान पर भी दूसरा शतक था। उन्होंने अपने शतक को सिर्फ 43 गेंदों में पूरा किया, जिससे उनकी आक्रामकता और दमखम का अंदाजा लगाया जा सकता है। कप्तान एडेन मार्करम 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे।
डी कॉक के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट होने के बाद रिकेलटन ने जिम्मेदारी संभाली और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए और जेसन स्मिथ 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।
वेस्टइंडीज की हाई स्कोरिंग पारी
वेस्टइंडीज की ओर से ब्रेंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर और शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार पारियां खेलीं। कप्तान शै होप मात्र 4 रन बनाकर आउट हुए। किंग और हेटमायर ने 126 रन की साझेदारी कर मैच में साउथ अफ्रीका के लिए चुनौती बढ़ा दी। ब्रेंडन किंग ने 30 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हेटमायर ने 42 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
शेरफाने रदरफोर्ड ने 27 गेंदों पर नाबाद 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि यह प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा। यह साउथ अफ्रीका की कोच शुक्री कॉनराड के रहते पहली टी20 सीरीज जीत है।








