समस्तीपुर जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बुधवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस भर्ती परीक्षा में करीब 5 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पहली पाली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई, इसके बाद केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए।












