Sambhal News: संभल में प्रशासन सख्त; 21 मस्जिदों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी, होली पर विशेष सतर्कता

संभल में प्रशासन सख्त, होली के मद्देनजर 21 मस्जिदों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए कड़े कदम

संभल प्रशासन ने होली के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इस बार सिर्फ पुलिस और पीएसी के जवान ही नहीं, बल्कि शहर के 21 मस्जिदों की निगरानी की जिम्मेदारी लेखपालों को भी सौंपी गई हैं। 

संभल: होली के अवसर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ लेखपालों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। खासतौर पर मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों पर लेखपालों की तैनाती की गई है, ताकि वे स्थिति पर पैनी नजर रख सकें और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

इसके अलावा, होली के जुलूसों के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल और पीएसी जवानों की तैनाती की गई है। उच्च अधिकारी भी लगातार अपने अधीनस्थों से क्षेत्र की स्थिति की रिपोर्ट लेते रहते हैं।

लेखपालों को मिली विशेष जिम्मेदारी

Sambhal News: संभल में प्रशासन सख्त; 21 मस्जिदों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी, होली पर विशेष सतर्कता

संभल के एसडीएम बंदना मिश्रा ने शहर की 13 मस्जिदों और सरायतरीन की 8 मस्जिदों को चिह्नित करते हुए वहां पर लेखपालों की तैनाती के आदेश दिए हैं। इन लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि वे पूरे समय सतर्क रहें और किसी भी असामान्य गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन व पुलिस को दें। प्रशासन ने पुलिस और पीएसी (Provincial Armed Constabulary) के जवानों को भी तैनात किया हैं।

इसके अलावा, खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय किया गया है, ताकि संभावित विवादों को समय रहते रोका जा सके। अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे जुलूस और संवेदनशील इलाकों की लगातार मॉनिटरिंग करें।

रंग डालने जैसी घटनाओं पर कड़ी नजर

Sambhal News: संभल में प्रशासन सख्त; 21 मस्जिदों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी, होली पर विशेष सतर्कता

होली के दौरान कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर विवाद पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि वे मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें और रंग डालने जैसी घटनाओं को रोकें। होली के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विद्युत विभाग ने भी विशेष तैयारियां की हैं।

प्रत्येक उपकेंद्र पर कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। ढीले तारों को सही कराने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। फॉल्ट आने पर तुरंत सुधार कार्य सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें।

Leave a comment