Samsung Galaxy S25 Edge, Vivo, Nothing और OnePlus के फ्लैगशिप फोन जल्द होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy S25 Edge, Vivo, Nothing और OnePlus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। जानें स्पेसिफिकेशंस, लॉन्च डेट और संभावित कीमत

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लगातार नए-नए इनोवेशन देखने को मिल रहे हैं। भारत समेत दुनिया भर में स्मार्टफोन बाजार तेजी से बढ़ रहा है और निर्माता कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बेहतरीन फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। अगर आप अपने फोन को अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। यहां जानिए कुछ अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बारे में।

Samsung Galaxy S25 Edge: अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और दमदार कैमरा

Samsung Galaxy S25 Edge, Vivo, Nothing और OnePlus के फ्लैगशिप फोन जल्द होंगे लॉन्च

Samsung अपने नए फ्लैगशिप मॉडल Samsung Galaxy S25 Edge पर काम कर रहा है, जो एक अल्ट्रा-स्लिम और प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। बैटरी कैपेसिटी 3,900mAh होगी, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Vivo X200 Pro Mini: दमदार बैटरी और कॉम्पैक्ट डिजाइन

Vivo एक नए फ्लैगशिप ग्रेड कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन Vivo X200 Pro Mini पर काम कर रहा है। इस फोन में Zeiss ब्रांडेड एडवांस कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 6.31 इंच की डिस्प्ले होगी, जबकि बैटरी 5,700mAh की होगी। अफवाहें हैं कि Vivo X200 Pro Mini भारतीय बाजार में X200 Ultra के साथ लॉन्च हो सकता है।

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर

Samsung Galaxy S25 Edge, Vivo, Nothing और OnePlus के फ्लैगशिप फोन जल्द होंगे लॉन्च

Nothing कथित तौर पर अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Nothing Phone (3) पर काम कर रहा है। इसमें 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले होगी और यह स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन के डिजाइन में ट्रांसपेरेंट बैक, एल्यूमीनियम फ्रेम और ग्लिफ एलईडी इंटरफेस देखने को मिलेगा।

OnePlus 13 Mini/13T: छोटे साइज में बड़ी बैटरी

OnePlus भी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसका नाम OnePlus 13 Mini या OnePlus 13T हो सकता है। इस फोन में 6.3 इंच की डिस्प्ले होगी और यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा। सबसे खास बात यह है कि फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Oppo Find X8S/Find X8 Mini: दमदार कैमरा और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर

Samsung Galaxy S25 Edge, Vivo, Nothing और OnePlus के फ्लैगशिप फोन जल्द होंगे लॉन्च

Oppo भी अपने नए मिनी फ्लैगशिप फोन पर काम कर रहा है, जो Oppo Find X8S या Find X8 Mini हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले होगी और यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर होगा।

Leave a comment