Columbus

Samsung Galaxy Z TriFold: कब होगा लॉन्च और क्या हैं फीचर्स

Samsung Galaxy Z TriFold: कब होगा लॉन्च और क्या हैं फीचर्स

सैमसंग जल्द ही अपना पहला ट्रिपल स्क्रीन स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold लॉन्च करने जा रहा है। इसे 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चीन में आयोजित APEC सम्मिट में पेश किया जा सकता है। फोन में दो हिंज, 10 इंच की AMOLED स्क्रीन, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और हाई-एंड कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है।

Samsung Galaxy: सैमसंग हुवावे के बाद अपना पहला ट्रिपल स्क्रीन स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे चीन के ग्योंगजू शहर में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाली APEC सम्मिट में पेश किया जा सकता है। फोन में दो हिंज होंगे, जिससे यह तीन हिस्सों में फोल्ड होगा। संभावित फीचर्स में 10 इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB RAM और हाई-एंड कैमरा सेटअप शामिल हैं। यह फोन पूरी तरह अनफोल्ड होने पर टैबलेट और फोल्ड होने पर स्मार्टफोन की तरह काम करेगा।

फीचर्स और डिजाइन

Galaxy Z TriFold में 10 इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन मिलने की संभावना है। इसे Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB RAM और 256GB-1TB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.0 पर चलेगा। पूरी तरह अनफोल्ड होने पर फोन एक टैबलेट जैसा अनुभव देगा, जबकि फोल्ड होने पर स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन के रियर में 200MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए दो 10MP कैमरे मिल सकते हैं। बैटरी और वजन की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि फोन का वजन लगभग 300 ग्राम होगा।

Huawei का ट्रिपल स्क्रीन फर्स्ट मूव

सैमसंग से पहले Huawei ने दुनिया का पहला ट्रिपल स्क्रीन फोन लॉन्च किया था। इसका सेकंड जनरेशन मॉडल भी बाजार में उपलब्ध है, लेकिन बिक्री फिलहाल सिर्फ चीन में ही हो रही है। सैमसंग का Galaxy Z TriFold फोन संभवत: अमेरिका सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्ध होगा।

Leave a comment