सैमसंग इस साल स्मार्टग्लासेस मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही है और Galaxy Glasses नाम से अपना पहला स्मार्ट चश्मा लॉन्च कर सकती है। यह डिवाइस अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और मेटा को सीधी टक्कर देने की संभावना है। शुरुआती फीचर्स में कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर शामिल हो सकते हैं।
Samsung Galaxy Glasses Launch 2026: सैमसंग इस साल अपने पहले स्मार्ट चश्मे Galaxy Glasses को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो ग्लोबल टेक मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह डिवाइस फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और कंपनी इसे मेटा जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर जैसे फीचर्स होंगे। इस प्रोजेक्ट में सैमसंग की डिजाइन पार्टनरशिप फैशन ब्रांड्स के साथ भी जुड़ी है, जिससे यह टेक और स्टाइल दोनों का मिश्रण बन सकता है।
Samsung Galaxy Glasses की लॉन्च तैयारी तेज
स्मार्टग्लासेस मार्केट में सैमसंग इस साल अपनी एंट्री की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी “Galaxy Glasses” नाम से अपना पहला स्मार्ट चश्मा लॉन्च कर सकती है, जिससे मेटा को सीधी टक्कर मिलने की उम्मीद है।
यह डिवाइस अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, लेकिन One UI 8.5 और आने वाले One UI 9 अपडेट में इसका आइकन और ब्लूटूथ डिवाइस लिस्ट में संकेत मिलने से इसके लॉन्च की तैयारियों को और मजबूती मिली है।

क्या फीचर्स मिल सकते हैं Galaxy Glasses में
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग के स्मार्ट चश्मे में कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर जैसे जरूरी फीचर्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि पहले वर्जन में इन-लेंस डिस्प्ले मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।
कंपनी दो मॉडल्स SM-O200P और SM-O200J पर काम कर रही है। डिजाइन को लेकर सैमसंग ने फैशन ब्रांड्स Gentle Monster और Warby Parker के साथ साझेदारी भी की है, ताकि डिवाइस तकनीक के साथ स्टाइल में भी आगे रहे।
स्मार्टग्लासेस मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा
सिर्फ सैमसंग ही नहीं, इस सेगमेंट में कई बड़ी टेक कंपनियां भी उतरने की तैयारी में हैं। Apple भी अपने स्मार्ट चश्मों पर काम कर रही है, जिसमें कैमरा, स्पीकर और Siri का नया वर्जन शामिल हो सकता है।
वहीं Google ने लग्जरी ब्रांड Gucci के साथ मिलकर Android XR आधारित स्मार्ट ग्लासेस बनाने की योजना बनाई है, जिनका फोकस टेक और फैशन दोनों को एक साथ जोड़ने पर है।











