Sanam Teri Kasam Collection Day 9: छावा की आंधी में भी हार मानने को तैयार नहीं सनम तेरी कसम, फिल्म ने 9वें दिन किया अच्छा कलेक्शन

छावा की जबरदस्त पकड़ के बावजूद सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। 9वें दिन भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया और मजबूती बनाए रखी, फिल्म सनम तेरी कसम

2016 में रिलीज़ हुई फिल्म सनम तेरी कसम की री-रिलीज़ इस वक्त सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। छावा की रिलीज़ के बावजूद दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है। दूसरे शनिवार को भी सनम तेरी कसम ने शानदार कमाई की, जिससे मेकर्स की झोली पैसों से भर गई। 

एंटरटेनमेंट: पिछले कुछ सालों में री-रिलीज़ फिल्मों का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है। नई फिल्मों की रिलीज़ के बावजूद पुरानी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। पिछले साल तुम्बाड (Tumbbad) की री-रिलीज़ ने शानदार प्रदर्शन किया था, और अब सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) उसका रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है। इस फिल्म ने 9 दिनों के भीतर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया हैं।

Sanam Teri Kasam Collection Day 9: छावा की आंधी में भी हार मानने को तैयार नहीं सनम तेरी कसम, फिल्म ने 9वें दिन किया अच्छा कलेक्शन

सनम तेरी कसम की ओरिजिनल रिलीज़ 2016 में हुई थी। इस फिल्म से हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तान की अदाकारा मावरा होकेन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म की कहानी को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन उस वक्त घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने तब लगभग 9 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी।

सनम तेरी कसम ने 9वें दिन की इतनी कमाई 

सनम तेरी कसम को दोबारा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया, और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह फिल्म पिछले 9 दिनों से लगातार करोड़ों की कमाई कर रही है। पहले वीकेंड में ही इसने अपना बजट वसूल कर लिया था और अब पूरी तरह से मुनाफे में चल रही है। दूसरे शुक्रवार को सनम तेरी कसम ने 2.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया और अब दूसरे शनिवार को लगभग 3 करोड़ रुपये कमाए। 

सनम तेरी कसम का डे वाइज कलेक्शन

Sanam Teri Kasam Collection Day 9: छावा की आंधी में भी हार मानने को तैयार नहीं सनम तेरी कसम, फिल्म ने 9वें दिन किया अच्छा कलेक्शन

* पहला दिन - 4 करोड़
* दूसरे दिन - 5.25 करोड़
* तीसरे दिन - 5.75 करोड़
* चौथे दिन - 3.15 करोड़
* पांचवें दिन- 2.85 करोड़
* छठे दिन - 2.75 करोड़
* सातवें दिन - 2.40 करोड़
* आठवें दिन - 2.50 करोड़
* नौवें दिन - 3 करोड़ रुपये करीब

Leave a comment