सरकार ने 1 रुपए वैट बढ़ाया, पंजाब में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

पंजाब सरकार ने पेट्रोल डीजल में 1 रुपए वैट बढ़ाया, पंजाब में भरी बारिश से तापमान मे गिरावट, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप लाइव स्कोर अपडेट,

पंजाब सरकार ने आधी रात से पेट्रोल और डीजल पर एक रुपए वैट बढ़ा दिया है। मनसा में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और सरकार ने अभी तक इस फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

कांग्रेस पार्टी के सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरों को कम करके पंजाब में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया। इससे पेट्रोल में 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 5 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। इससे पहले डीजल पर वैट की दर 9.92 फीसदी और पेट्रोल पर 13.77 फीसदी थी।

Leave a comment