Share Market Closing: शेयर बाजार में पांच दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद

शेयर बाजार में पांच दिन की तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 931 अंक लुढ़ककर बंद हुआ और निफ्टी 23,800 के नीचे पहुंच गया। जानें बाजार में यह बदलाव
Share Market Closing: शेयर बाजार में पांच दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद

भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांच सत्रों से चल रही तेजी गुरुवार को थम गई। पश्चिम एशिया में सीजफायर टूटने की आशंका और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव से निवेशक बेचावली की स्थिति में आ गए। 

बिजनेस न्यूज़: शेयर बाजार में लगातार पांच सत्र से चली आ रही तेजी गुरुवार को थम गई। पश्चिम एशिया में सीजफायर टूटने की आशंका के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली, जिसका असर भारत में भी महसूस किया गया। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,000 अंक से अधिक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 50 23,800 अंक से नीचे फिसल गया। 

आखिरकार सेंसेक्स 931.25 अंक यानी 1.20% की गिरावट के साथ 76,631.65 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 222.25 अंक यानी 0.93% गिरकर 23,775.10 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के 19 प्रमुख शेयर गिरावट के साथ खुले। सबसे ज्यादा गिरावट Bajaj Finance, Adani Ports, BEL, Infosys, IndiGo, Kotak Mahindra Bank और ICICI Bank में देखी गई। 

वहीं, Bajaj Finance, NTPC, Hindustan Unilever, Tech Mahindra, Bharti Airtel, Trent, SBI, Power Grid, TCS और ITC के शेयरों में तेजी देखी गई। इससे पहले लगातार पांच दिन शेयर बाजार में तेजी रही थी।

Share Market Closing: शेयर बाजार में पांच दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद

सेंसेक्स और निफ्टी पर गिरावट के प्रमुख कारण

विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम एशिया में सीजफायर टूटने की संभावना और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में साफ नजर आया। ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी।कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर $95 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं। ब्रेंट क्रूड 2.9% की तेजी के साथ $97.50 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इससे ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े शेयरों और ब्रॉडर मार्केट पर दबाव पड़ा।

प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन

बीएसई सेंसेक्स के 19 प्रमुख शेयर गिरावट के साथ खुले। विशेष रूप से बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, इन्फोसिस, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कुछ शेयरों में तेजी भी रही, जिनमें एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एसबीआई, पावरग्रिड, टीसीएस और आईटीसी शामिल हैं।

विशेष रूप से निफ्टी 50 इंडेक्स में इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, श्रीराम फाइनेंस और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक लुढ़के।ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 0.28% की हल्की तेजी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.57% की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेक्टरवाइज देखा जाए तो निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया में बढ़त रही, जबकि निफ्टी आईटी सबसे ज्यादा दबाव में रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक अधिक सतर्क हो गए हैं। पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और वैश्विक बाजारों की कमजोर संकेतों के कारण शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।

Leave a comment