देश में UGC के नए नियमों को लेकर बढ़ रहे विरोध के बीच, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे सनातन धर्म और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के लिए खतरे की चेतावनी देते हुए कड़ा बयान दिया है।
प्रयागराज: देश में यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने इन नियमों को सनातन को काटने और बांटने की मशीन करार देते हुए सवाल उठाया कि ऐसा कानून आखिर कैसे लाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने माघ मेले में हुए विवाद को भी अकल्पनीय बताया।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मौनी अमावस्या पर हुए विवाद के 11वें दिन बुधवार को अपना धरना समाप्त किया, जिसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ वाराणसी लौट आए। यूजीसी के नए नियमों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने दोहराया कि यह व्यवस्था सनातन को विभाजित करने का प्रयास है और ऐसे कानून का कोई औचित्य नहीं है।
शंकराचार्य ने यूजीसी नियमों पर जताई आपत्ति
मौनी अमावस्या पर माघ मेले के विवाद और उसके बाद जारी विरोध के 11वें दिन बुधवार को शंकराचार्य ने अपने धरना को समाप्त किया। धरना खत्म करने के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ वाराणसी वापसी की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा:
'इस तरह का कानून कैसे लाया जा सकता है, जो एक ही समुदाय के लोगों को एक-दूसरे के सामने लाकर लड़वाने का कारण बने। आप जातियों को आपस में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे नियम हिंदू धर्म को कमजोर करेंगे। यूजीसी ने नियमों के जरिए सनातन को बांटने और काटने की मशीन ला दी है।'
कराचार्य का कहना है कि नए नियम समाज में मतभेद और टकराव बढ़ा सकते हैं। उनका यह भी मत है कि शिक्षा और उच्च शिक्षा संस्थान धर्म और संस्कृति के साथ संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन यह नियम इस संतुलन को बिगाड़ सकते हैं।
![]()
माघ मेले में हुई घटना को बताया अकल्पनीय
शंकराचार्य ने माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन हुई प्रयागराज की घटना को भी गंभीर रूप से लिया। उन्होंने कहा कि यह घटना अकल्पनीय थी और इसका कोई भी समाधान नहीं हुआ। हमने 11 दिन तक उन्हें अपनी गलती सुधारने का मौका दिया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारें गौ हत्या को रोकने के प्रति गंभीर नहीं हैं।
शंकराचार्य ने सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए और कहा कि कई बार अधिकारी केवल आदेशों का पालन करते हैं, जबकि विवेकपूर्ण निर्णय लेने में असफल रहते हैं।
केंद्रीय नेताओं पर निशाना
इस दौरान शंकराचार्य ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों पर भी असंतोष जताया। उन्होंने डिप्टी सीएम पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ सरकार का हिस्सा हैं और उनका कोई व्यक्तिगत विवेक नहीं है। गृहमंत्री अमित शाह के बयान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो बयान दिए गए हैं, वह उनके “डेथ वारंट पर साइन करने” जैसा है।
कराचार्य ने जोर देकर कहा कि मंच से दिए गए सकारात्मक संदेशों के विपरीत मौके पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही, और यही बड़ी चिंता का विषय है। अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि UGC के नए नियम और हाल की घटनाएँ हिंदू समाज और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि संवेदनशील मुद्दों पर ध्यान दें, धर्म, जाति और समुदाय के बीच तालमेल बनाए रखें और ऐसे नियम लागू करने से पहले सभी पक्षों की राय लें।










