भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के जीवन के कठिन दौर को लेकर बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने बड़ा खुलासा किया है। फराह ने बताया कि शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया को पैनिक अटैक आने लगे थे। उन्होंने सानिया के सिंगल मदर बनने के साहस और संघर्ष की भी सराहना की।
मुंबई: टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक के बाद सानिया ने एक सिंगल मदर के रूप में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। हाल ही में सानिया के पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में पहुंची कोरियोग्राफर फराह खान ने खुलासा किया कि तलाक के बाद सानिया मानसिक रूप से बेहद कठिन दौर से गुजरीं और उन्हें पैनिक अटैक आने लगे थे।
![]()
फराह ने कहा कि सानिया का इस मुश्किल वक्त में अपने बेटे और करियर को संभालना प्रेरणादायक है। उन्होंने सिंगल मदर होने की जिम्मेदारी को सबसे बड़ा चैलेंज बताया और कहा कि सानिया ने इसे बखूबी निभाया है। सानिया ने भी इस बातचीत के दौरान अपनी भावनाओं को साझा किया और बताया कि उस समय उन्हें खुद को संभालना सबसे मुश्किल काम लगा था।
फराह ने की सानिया के साहस की सराहना
सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में पहुंची कोरियोग्राफर फराह खान ने सानिया के तलाक के बाद उनके मजबूत हौसले की तारीफ की। फराह ने कहा कि उन्होंने सानिया को उनके सबसे कठिन और शानदार दोनों दौरों में देखा है, और दोनों ही स्थितियों में उन्होंने खुद को बेहद संतुलित तरीके से संभाला। सानिया ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि जीवन में हर किसी की अपनी जर्नी होती है और हमें वही रास्ता चुनना चाहिए जो हमारे लिए सबसे सही हो।
कठिन वक्त में फराह सहारा
![]()
सानिया मिर्जा ने अपने पॉडकास्ट में बताया कि तलाक के बाद वह मानसिक रूप से बेहद टूट चुकी थीं। एक बार लाइव शो से पहले वह इतनी घबराई हुई थीं कि उनका शरीर कांप रहा था। सानिया ने कहा कि उस वक्त फराह खान उनके सेट पर आईं और उन्हें हिम्मत दी। अगर फराह वहां नहीं होतीं, तो शायद वह शो नहीं कर पातीं।
पैनिक अटैक से जूझीं सानिया
फराह खान ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सानिया को पहली बार पैनिक अटैक में देखा था। वह खुद भी डर गई थीं और शूटिंग छोड़कर तुरंत उनके पास पहुंचीं। फराह ने बताया कि उन्होंने उस दिन सानिया को समझाया कि चाहे परिस्थिति कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, आगे बढ़ना ही सबसे बड़ा साहस है।











