स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव, CBSE ने सिलेबस में जोड़ा AI और Computational Thinking

CBSE ने कक्षा 3-8 में AI और Computational Thinking शामिल किया। जानें नया सिलेबस, प्रोजेक्ट आधारित पढ़ाई और बदली मूल्यांकन प्रणाली की पूरी जानकारी।
स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव, CBSE ने सिलेबस में जोड़ा AI और Computational Thinking

CBSE ने नए सिलेबस में कक्षा 3 से 8 तक AI और Computational Thinking को शामिल किया है। पढ़ाई को प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और गतिविधि आधारित बनाया गया है, ताकि छात्र तार्किक सोच और तकनीकी कौशल विकसित कर सकें। मूल्यांकन प्रणाली में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

CBSE AI Syllabus 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम लागू किया है, जिसमें Computational Thinking और Artificial Intelligence को शामिल किया गया है। यह बदलाव पूरे देश के CBSE स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, ताकि छात्रों को शुरुआती स्तर से ही तकनीकी शिक्षा दी जा सके। इस नई व्यवस्था में पढ़ाई को प्रोजेक्ट, गतिविधि और वास्तविक जीवन के उदाहरणों से जोड़ा गया है, जिससे छात्रों की तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता और भविष्य के डिजिटल कौशल को मजबूत किया जा सके।

कक्षा 3 से 8 तक ऐसे पढ़ाई जाएगी AI

नए सिलेबस के तहत कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों को Computational Thinking को गणित और “The World Around Us (TWAU)” जैसे विषयों के साथ जोड़ा जाएगा। इस स्तर पर पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए वर्कबुक, खेल, पहेलियां और गतिविधियों के जरिए बच्चों को तार्किक सोच और समस्या समाधान सिखाया जाएगा।

वहीं, कक्षा 6 से 8 के छात्रों के लिए CT को सभी विषयों में शामिल किया जाएगा और AI की बुनियादी समझ भी दी जाएगी। इस स्तर पर पढ़ाई को प्रैक्टिकल बनाने के लिए प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग, वर्कशीट और रियल लाइफ उदाहरणों पर जोर दिया जाएगा, जिससे छात्र तकनीक को समझने के साथ उसका उपयोग भी सीख सकें।

स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव, CBSE ने सिलेबस में जोड़ा AI और Computational Thinking

पढ़ाई का तरीका बदलेगा, प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल पर जोर

CBSE के अनुसार, यह नया पाठ्यक्रम एक चरणबद्ध (phased) तरीके से लागू किया जाएगा। कक्षा 3–5 के लिए करीब 50 घंटे और कक्षा 6–8 के लिए लगभग 100 घंटे निर्धारित किए गए हैं। इसका मकसद बच्चों में धीरे-धीरे मजबूत बुनियाद तैयार करना है।

नई प्रणाली में केवल किताबों तक सीमित पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि पजल्स, ग्रुप वर्क, प्रोजेक्ट्स, डिबेट और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान जैसे तरीकों को शामिल किया जाएगा। इसमें शिक्षक की भूमिका भी बदलेगी, जहां वे केवल पढ़ाने के बजाय छात्रों को गाइड और मेंटर की तरह सहयोग देंगे।

मूल्यांकन और लागू करने की स्थिति

मूल्यांकन प्रणाली में भी अहम बदलाव किए गए हैं। कक्षा 3 से 5 तक मूल्यांकन को गणित और TWAU जैसे विषयों के साथ जोड़ा जाएगा, जबकि कक्षा 6 से आगे प्रोजेक्ट, प्रेजेंटेशन, असाइनमेंट और जर्नल्स के आधार पर छात्रों का आकलन किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को स्पष्ट मूल्यांकन मानदंड अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

CBSE के अनुसार, कक्षा 11 और 12 का नया पाठ्यक्रम 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुका है, जबकि कक्षा 9 और 10 के लिए संशोधित सिलेबस 2 अप्रैल को जारी किया गया है। हालांकि, कुछ स्कूलों में अभी नई किताबों की कमी देखी जा रही है, खासकर कक्षा 9 में, जिसके चलते फिलहाल फ्रेमवर्क के आधार पर पढ़ाई शुरू की जा रही है।

Leave a comment