सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर, NABARD स्पेशलिस्ट भर्ती 2024 की पूरी डिटेल

NABARD ने स्पेशलिस्ट कैटेगरी के 17 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चयन केवल इंटरव्यू के जरिए होगा और सैलरी 1.50 लाख से 3.85 लाख रुपये तक मिलेगी।

NABARD ने स्पेशलिस्ट कैटेगरी के 17 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा. योग्य उम्मीदवारों को 3.85 लाख रुपये तक मासिक सैलरी मिलेगी. यह भर्ती अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है.

NABARD Recruitment 2025: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने रिस्क मैनेजमेंट, फाइनेंस, डेटा एनालिटिक्स और आईटी जैसे क्षेत्रों में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्तियां निकाली हैं. यह भर्ती देशभर के अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी उम्र 28 से 62 वर्ष के बीच है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. बिना परीक्षा और आकर्षक सैलरी के कारण यह भर्ती प्रोफेशनल्स के बीच खास चर्चा में है.

किन पदों पर मिल रहा मौका

इस भर्ती अभियान में NABARD ने रिस्क मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स, फाइनेंस, आईटी और कृषि से जुड़े अहम पद शामिल किए हैं. इनमें एडिशनल चीफ रिस्क मैनेजर के 2 पद और रिस्क मैनेजर के 7 पद शामिल हैं, जो क्रेडिट, मार्केट, ऑपरेशनल और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं.

इसके अलावा प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन मैनेजर, जियोग्राफिकल इंडिकेशन मैनेजर, इनक्यूबेशन सेंटर मैनेजर, फाइनेंशियल एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर और सीनियर स्टैटिकल एनालिस्ट जैसे पदों पर भी भर्ती की जाएगी. कुल 17 में से 16 पद जनरल कैटेगरी के लिए हैं, जबकि 1 पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है.

सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर, NABARD स्पेशलिस्ट भर्ती 2024 की पूरी डिटेल

योग्यता और उम्र सीमा क्या है

NABARD भर्ती के लिए हर पद पर शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग तय किया गया है. एडिशनल चीफ रिस्क मैनेजर पद के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बैंकिंग सेक्टर में कम से कम 10 साल का अनुभव जरूरी है.

वहीं रिस्क मैनेजर और अन्य पदों के लिए फाइनेंस, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स या एमबीए जैसी डिग्री के साथ न्यूनतम 5 साल का अनुभव मांगा गया है. कुछ तकनीकी पदों पर इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 28 साल और अधिकतम 62 साल तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

सैलरी और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसका सैलरी पैकेज है. चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 1.50 लाख रुपये से लेकर 3.85 लाख रुपये तक सैलरी दी जाएगी. यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी, जिसकी शुरुआती अवधि 2 साल की होगी. जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर इसे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है.

चयन प्रक्रिया पूरी तरह इंटरव्यू पर आधारित होगी. उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. इंटरव्यू में उम्मीदवार की प्रोफेशनल योग्यता, अनुभव और विषय की समझ को परखा जाएगा. आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए 850 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क देना होगा.

Leave a comment