ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र महिला टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान, स्टार ओपनर प्रतिका रावल की हुई वापसी

India Women vs Australia Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया गया है। टीम में स्टार ओपनर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है, वहीं चोट से उबर चुकी ओपनर प्रतिका रावल को भी शामिल किया गया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति ने 15 सदस्यीय मजबूत टीम घोषित की है, जिसमें कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम में स्टार ओपनर प्रतिका रावल की भी वापसी हुई है, जो लंबे समय से पैर में चोट के कारण टीम से बाहर थीं। प्रतिका को यह चोट विश्व कप के दौरान लगी थी, जिसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहीं, लेकिन अब टेस्ट मैच के जरिए वापसी करने जा रही हैं। हालांकि, उन्हें इस दौरे पर वनडे और टी20 टीम में जगह नहीं मिली है।

मैच का शेड्यूल और कप्तानी

यह चार दिवसीय टेस्ट मैच पर्थ के वाका मैदान पर 6 से 9 मार्च 2026 तक खेला जाएगा। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। यह टेस्ट मैच भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम चरण में खेला जाएगा। दौरे की शुरुआत फरवरी के मध्य में होगी। इसके पहले तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। 

दौरे का पहला मुकाबला 15 फरवरी को सिडनी में टी20 के रूप में होगा, उसके बाद क्रमशः कैनबरा और एडिलेड में अन्य टी20 मैच होंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी ब्रिस्बेन से होगी और तीसरा वनडे 1 मार्च होबार्ट में खेला जाएगा।

भारतीय महिला टेस्ट टीम की घोषणा

भारतीय महिला टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे।

विशेष रूप से, विकेटकीपर गुनालन कमालिनी चोट के कारण इस दौरे से बाहर हैं। उनकी जगह तीनों प्रारूपों में उमा छेत्री को मौका दिया गया है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जैसे स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर। वहीं, प्रतिका रावल की वापसी से ओपनिंग जोड़ मजबूत हुई है। स्पिन विकल्पों में दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा, तेज गेंदबाजों में रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर शामिल हैं। नई खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा और उमा छेत्री भी टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं।

भारतीय महिला टीम ने पिछले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला टेस्ट दिसंबर 2023 में वानखेड़े में खेला गया था, जिसमें भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।

वनडे और टी20 टीम का एलान

भारत की ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे टीम में शामिल हैं:

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, हरलीन देओल, स्नेह राणा, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़, काश्वी गौतम।

टी20 टीम में शामिल खिलाड़ी हैं:

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, भारती फुलमली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा (पूरा शेड्यूल)

मैच तारीख शहर / मैदान समय (IST)
पहला टी20 15 फरवरी, 2026 सिडनी 1:30 PM
दूसरा टी20 19 फरवरी 2026 कैनबरा 1:30 PM
तीसरा टी20 21 फरवरी 2026 एडिलेड 2:00 PM
पहला वनडे 24 फरवरी 2026 ब्रिस्बेन 9:00 AM
दूसरा वनडे 27 फरवरी 2026 होबार्ट 9:00 AM
तीसरा वनडे 1 मार्च 2026 होबार्ट 9:00 AM
एकमात्र टेस्ट 6-9 मार्च 2026 पर्थ 11:00 AM

Leave a comment