सुलतानपुर: बिरसिंहपुर बाजार में किन्नरों के दो गुटों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

सुलतानपुर जिले के बिरसिंहपुर बाजार में रविवार सुबह किन्नरों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। झड़प के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए व्यापार प्रभावित रहा। घटना में दो वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है।

बताया गया कि सुबह के समय एक गुट द्वारा बाजार में एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे गुट के सदस्य मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों गुटों के सदस्यों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment