सुलतानपुर : चाय पीते समय ट्रक चालक और खलासी पर हमला, दोनों गंभीर घायल

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

सुलतानपुर जिले में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़े ट्रक के चालक और खलासी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों चाय पी रहे थे, तभी चार पहिया वाहन से पहुंचे हमलावरों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी।

हमले में ट्रक चालक और उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सेमरी पुलिस चौकी और जयसिंहपुर कोतवाली की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a comment