सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: 'महिला को गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता', 30 हफ्ते की गर्भावस्था पर गर्भपात की दी अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया कि महिला को गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। 30 हफ्ते की गर्भावस्था में सुरक्षित गर्भपात की अनुमति दी गई

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के मामले में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी भी महिला, खासकर नाबालिग को उसकी इच्छा के खिलाफ गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। 

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी महिला, खासकर नाबालिग लड़की को, उसकी इच्छा के खिलाफ गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। अदालत ने 30 हफ्ते की गर्भावस्था को खत्म करने की अनुमति भी दी है। यह गर्भ एक ऐसी लड़की का था, जो गर्भ ठहरने के समय नाबालिग थी। 

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने आदेश दिया कि मुंबई के जे.जे. हॉस्पिटल में सभी जरूरी मेडिकल सावधानियों के साथ गर्भपात की प्रक्रिया की जाए।

अदालत का आदेश

यह मामला मुंबई के जे.जे. हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है। नाबालिग लड़की की गर्भावस्था 30 हफ्तों की थी और उसने स्पष्ट रूप से गर्भ जारी नहीं रखने की इच्छा जताई थी। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने आदेश दिया कि इस गर्भावस्था को सभी मेडिकल सावधानियों के साथ समाप्त किया जाए।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण पहलू लड़की के अधिकार और उसकी मर्जी है। अदालत ने कहा, "यह सवाल कि संबंध सहमति से था या नहीं, इस निर्णय में अहम नहीं है। तथ्य यह है कि लड़की नाबालिग है और वह मां बनने के लिए तैयार नहीं है। उसे अपनी इच्छा के अनुसार फैसला लेने का अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: 'महिला को गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता', 30 हफ्ते की गर्भावस्था पर गर्भपात की दी अनुमति

महिला के अधिकार को सर्वोपरि मानने का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी महिला को जबर्दस्ती गर्भधारण करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि गर्भपात के मामले में मां के हित और उसकी मानसिक व शारीरिक सुरक्षा को सर्वोपरि माना जाना चाहिए। जस्टिस नागरत्ना ने कहा, "अगर 24 हफ्ते तक गर्भपात की अनुमति दी जा सकती है, तो केवल समय अधिक होने के कारण 30 हफ्ते पर उसे क्यों रोका जाए, जबकि लड़की स्पष्ट रूप से बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती?

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी माना कि यह निर्णय अदालत के लिए भी आसान नहीं था। एक तरफ अजन्मा बच्चा है, जिसका जन्म जीवन के रूप में होगा, और दूसरी ओर लड़की की इच्छा और उसके अधिकार हैं। अदालत ने कहा कि लड़की की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा पर ध्यान देना सर्वोपरि है।

Leave a comment