GATE 2026 परीक्षा 07 फरवरी से शुरू, जानें जरूरी गाइडलाइंस और तैयारी टिप्स

GATE 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 07, 08, 14 और 15 फरवरी को। एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ और निर्देशों का पालन जरूरी। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग।

GATE 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 07 फरवरी से देशभर में आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 30 पेपर होंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ और जरूरी निर्देशों का पालन करें। गलत उत्तरों पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

GATE 2026 परीक्षा 07, 08, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
  • शिफ्ट 2 का समय: 2:30 PM से 5:30 PM तक।

कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे और परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने अपने सभी उत्तर सबमिट कर दिए हैं।

जरूरी दस्तावेज और प्रवेश

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य है।

  • बगैर एडमिट कार्ड के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

GATE 2026 परीक्षा 07 फरवरी से शुरू, जानें जरूरी गाइडलाइंस और तैयारी टिप्स

  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें और जांच लें।
  • उम्मीदवार को परीक्षा से 1–2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखना आवश्यक है।

परीक्षा केंद्र पर नियम और दिशा-निर्देश

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 40 मिनट पहले सीट पर बैठने का मौका मिलेगा और 20 मिनट पहले लॉग इन करने की सुविधा होगी।

सख्त नियम:

  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच, किताब, कैलकुलेटर, पेन-पेंसिल या किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु परीक्षा में नहीं लानी है।
  • किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को रफ वर्क के लिए स्क्रिबल पैड दिया जाएगा। इसमें अपना नाम और रोल नंबर लिखना अनिवार्य है। परीक्षा खत्म होने के बाद स्क्रिबल पैड वापस करना होगा।

परीक्षा में मार्किंग और तैयारी टिप्स

  • गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए उत्तर सोच-समझकर ही दें।
  • परीक्षा वाले दिन आरामदायक और सहज कपड़े पहनें।
  • सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और अपने साथ सिर्फ अनिवार्य चीजें ही ले जाएँ।

Leave a comment