इस्लामाबाद धमाका: जुमे की नमाज के दौरान इमामबाड़ा में भीषण ब्लास्ट, 25 से अधिक की मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 25 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल, सुरक्षा एजेंसियों ने इमरजेंसी घोषित की।

इस्लामाबाद के इमामबाड़ा में जुमे की नमाज के दौरान हुए धमाके में 25 से अधिक लोग मारे गए। कई घायल, मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम सक्रिय। सुरक्षा एजेंसियों ने इमरजेंसी घोषित कर राहत कार्य शुरू किया।

Pakistan: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमामबाड़ा में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक शक्तिशाली धमाका हुआ। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस धमाके में 25 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई घायल हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम 1122 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया।

इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। वहां पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायल लोगों को CPR और प्राथमिक चिकित्सा दी जा रही है।

बलूचिस्तान ऑपरेशन Radd-ul-Fitna 1 के बाद की आशंका

इस धमाके के एक दिन पहले, पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान प्रांत में मिलिट्री ऑपरेशन Radd-ul-Fitna 1 को समाप्त किया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना ने विद्रोहियों को निशाना बनाया और पिछले सप्ताह हुए सिलसिलेवार हमलों में लगभग 216 विद्रोहियों को मार गिराया। बलूचिस्तान में हुए ये हमले हाल के साल में सबसे घातक माने जा रहे हैं।

इस्लामाबाद धमाके को लेकर विशेषज्ञों और सुरक्षा एजेंसियों में यह आशंका जताई जा रही है कि क्या यह ब्लास्ट Radd-ul-Fitna 1 ऑपरेशन का प्रतिशोध तो नहीं है। हालांकि इस समय तक किसी भी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस्लामाबाद धमाका: जुमे की नमाज के दौरान इमामबाड़ा में भीषण ब्लास्ट, 25 से अधिक की मौत

धमाके का जिम्मेदार कौन?

अभी तक इस्लामाबाद में हुए धमाके के लिए कोई संगठन सामने नहीं आया है। सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि पाकिस्तान सेना के बलूचिस्तान में अभियान से नाराज विद्रोहियों ने इस घटना को अंजाम दिया हो। इसके अलावा खाइबर पख्तूनख्वा के पश्तून समूह और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की भूमिका से भी इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि पाकिस्तान में सेना के विरोधी विभिन्न समूह मौजूद हैं।

आसिम मुनीर की मुश्किलें बढ़ीं

पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर इस घटना के बाद दबाव बढ़ गया है। बलूचिस्तान में हुए मिलिट्री ऑपरेशन और इसके तुरंत बाद राजधानी में धमाका, दोनों घटनाओं के चलते सरकार और सेना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सुरक्षा विश्लेषकों का कहना है कि यह स्थिति मुनीर और उनकी कमांड की तैयारी और सुरक्षा रणनीति पर भी प्रश्न चिह्न लगाती है।

आसिम मुनीर के नेतृत्व में सेना ने बलूचिस्तान ऑपरेशन को सफल बताया था, लेकिन राजधानी में हुए धमाके ने इसे चुनौती दे दी है। पाकिस्तान में राजनीतिक और सुरक्षा गलियारों में इस घटना को लेकर तनाव फैल गया है।

बलूचिस्तान में लंबे समय से विद्रोहियों और आतंकवादी समूहों का असर रहा है। Radd-ul-Fitna 1 ऑपरेशन के बावजूद, विद्रोही समूह अपनी गतिविधियां जारी रख सकते हैं। इस्लामाबाद धमाके ने यह साबित कर दिया कि आतंकवादी राजधानी में भी आसानी से हमले कर सकते हैं।

Leave a comment