टेक दुनिया में बड़ा कदम: Meta विकसित कर रही है CEO जैसे फैसले लेने वाला AI मॉडल

Meta अपने CEO Mark Zuckerberg का AI अवतार और AI CEO एजेंट बना रही है, जो मीटिंग्स में शामिल होकर फीडबैक और मैनेजमेंट में मदद करेगा।
टेक दुनिया में बड़ा कदम: Meta विकसित कर रही है CEO जैसे फैसले लेने वाला AI मॉडल

मेटा अपने सीईओ Mark Zuckerberg का एक उन्नत एआई अवतार तैयार कर रही है, जो मीटिंग्स में शामिल होकर कर्मचारियों से बातचीत और फीडबैक दे सकेगा। इसके साथ एक एआई सीईओ एजेंट भी विकसित किया जा रहा है, जो कंपनी के फैसलों और मैनेजमेंट में मदद करेगा।

Meta AI Avatar Development: मेटा अपने सीईओ Mark Zuckerberg का एक अत्याधुनिक एआई अवतार तैयार कर रही है, जो दिखने, बोलने और व्यवहार में पूरी तरह उनके जैसा होगा। यह प्रोजेक्ट कंपनी की एआई यूनिट के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसमें यह अवतार मीटिंग्स में हिस्सा लेकर कर्मचारियों से बातचीत करेगा और उन्हें फीडबैक देगा। इसका उद्देश्य कंपनी के भीतर कम्युनिकेशन और निर्णय प्रक्रिया को तेज करना है। इसके साथ ही एक एआई सीईओ एजेंट भी बनाया जा रहा है, जो मैनेजमेंट डेटा और निर्णयों में सहायता करेगा।

कैसा होगा जुकरबर्ग का एआई अवतार

यह एआई अवतार दिखने और बोलने में बिल्कुल Mark Zuckerberg जैसा होगा। इसे उनकी आवाज, सोचने के तरीके और कंपनी के दृष्टिकोण के आधार पर ट्रेन किया जा रहा है, ताकि यह असली बातचीत जैसा अनुभव दे सके।

कंपनी का लक्ष्य है कि यह एआई अवतार मीटिंग्स में हिस्सा ले सके, कर्मचारियों के सवालों के जवाब दे सके और उनके काम पर फीडबैक भी दे सके। इससे कर्मचारियों को यह अनुभव मिलेगा कि वे सीधे अपने सीईओ से जुड़ रहे हैं, भले ही वह शारीरिक रूप से मौजूद न हों।

टेक दुनिया में बड़ा कदम: Meta विकसित कर रही है CEO जैसे फैसले लेने वाला AI मॉडल

ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी पर फोकस

इस एआई सिस्टम को विकसित करने के लिए मेटा अपनी एडवांस एआई टेक्नोलॉजी और हाई-एंड कंप्यूटिंग रिसोर्सेस का इस्तेमाल कर रही है। वॉइस रियलिज्म और ह्यूमन-लाइक इंटरैक्शन को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

इसके लिए कंपनी ने पहले कई एआई स्टार्टअप्स का अधिग्रहण भी किया है, ताकि इस तकनीक को और बेहतर बनाया जा सके। यह प्रोजेक्ट मेटा के बड़े एआई विजन का हिस्सा माना जा रहा है।

सिर्फ अवतार नहीं, एआई CEO एजेंट भी

एआई अवतार के साथ-साथ मेटा एक और सिस्टम पर काम कर रही है, जिसे एआई सीईओ एजेंट कहा जा रहा है। यह डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेगा और कंपनी के कामकाज में मदद करेगा।

यह टूल डेटा इकट्ठा करने, टीमों से जानकारी लेने और निर्णय प्रक्रिया को तेज करने में मदद करेगा। इससे Mark Zuckerberg को बड़े स्तर पर मैनेजमेंट फैसले लेने में आसानी होगी।

Leave a comment