टेरिटोरियल आर्मी भर्ती: रैली शेड्यूल घोषित, जानें कब और कहां

टीए भर्ती 2026 में 3806 पदों पर नियुक्तियां। ऑफलाइन आवेदन, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल के बाद सैलरी 15,500-69,400 रुपये। रैलियां मार्च-सितंबर तक।

टेरिटोरियल आर्मी (टीए) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती अभियान में कुल 3806 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रैलियां मार्च 2026 से सितंबर 2026 तक विभिन्न जिलों में आयोजित होंगी। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 15,500 से 69,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

Territorial Army Recruitment 2026: देशभर के युवाओं के लिए टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने का सुनहरा मौका खुला है। इस भर्ती में कुल 3806 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और भर्ती रैलियां मार्च से सितंबर 2026 तक विभिन्न जिलों जैसे अमृतसर, जयपुर, दिल्ली, मेरठ और अन्य में आयोजित होंगी। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और चयन के लिए फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य है।

भर्ती रैली और स्थान

भर्ती रैलियां पूरे साल विभिन्न जिलों में आयोजित होंगी। गार्डासपुर, अमृतसर, जालंधर में रैली 9 और 20 मार्च को होगी। पटियाला और लुधियाना में 6 और 11 अप्रैल, जबकि जम्मू क्षेत्र में 13 और 18 जुलाई को रैली आयोजित होगी।

इसके अलावा चंडीगढ़ और आसपास के जिले 17 और 22 अगस्त, दिल्ली 17 और 29 अगस्त, जयपुर क्षेत्र 24 अगस्त और 5 सितंबर, उत्तराखंड 7 और 19 सितंबर तथा श्री गंगानगर 14 और 19 सितंबर को रैली के लिए शामिल होंगे।

पात्रता और आयु सीमा

सोल्जर जनरल ड्यूटी के लिए 10वीं में 45% अंक, सोल्जर क्लर्क के लिए 12वीं में 60% अंक जरूरी हैं। ट्रेड्समैन पद के लिए 10वीं या 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर, वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन, फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। फिजिकल टेस्ट 100 अंकों का होगा जिसमें 1 मील दौड़ और पुल-अप्स शामिल हैं।

चयनित उम्मीदवारों को 15,500 से 69,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा डीए, एचआरए, पीएफ और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

Leave a comment