Thandel Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को देखने को मिला नागा-साई की फिल्म थंडेल का दबदबा, कमाए इतने करोड़ रुपए

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म 'थंडेल' ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने चौथे दिन करोड़ों की कमाई की। जानें फिल्म का कलेक्शन

साउथ सिनेमा में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्में लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। पुष्पा 2 के बाद अब नागा चैतन्य और अजित कुमार की फिल्मों का दबदबा साफ तौर पर देखा जा सकता है। खासकर नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म थंडेल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गदर मचाया हैं। 

एंटरटेनमेंट: साउथ के स्टार नागा चैतन्य और साई पल्लवी की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म थंडेल को रिलीज हुए अब 4 दिन हो चुके हैं, और इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सीट पक्की कर ली है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग के साथ 11.5 करोड़ का कारोबार किया, जो इसकी सफलता का बड़ा संकेत था। इसके बाद वीकेंड के दौरान भी फिल्म की कमाई ने और उचाईयों को छुआ है, और सोमवार को भी कलेक्शन में गिरावट नहीं आई। 

फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इस कदर आकर्षित किया है कि हर दिन इसके कलेक्शन में वृद्धि हो रही है। इससे साफ है कि थंडेल बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है और इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही हैं।

नागा-साई की फिल्म थंडेल का दबदबा

Thandel Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को देखने को मिला नागा-साई की फिल्म थंडेल का दबदबा, कमाए इतने करोड़ रुपए

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म थंडेल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रविवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जो वीकेंड के बाद भी इस फिल्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी को दर्शाता है। सोमवार के लिहाज से यह कलेक्शन काफी अच्छा है और फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल 7 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये था, और यह इसके लिए शानदार कलेक्शन साबित हो रहा हैं।

दिलचस्प बात यह है कि थंडेल फिल्म का अल्लू अर्जुन से भी एक खास कनेक्शन है। अल्लू अर्जुन के पिता, अल्लू अरविंद ने इस फिल्म का प्रोडक्शन किया है। चंदू मोंदेती के निर्देशन में बनी यह फिल्म पाकिस्तान के एक जेलर द्वारा अल्लू अर्जुन का ऑटोग्राफ प्राप्त करने की इच्छा से प्रेरित हुई थी। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म साल 2018 में घटित सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें आंध्र प्रदेश के कुछ मछुआरे गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

फिल्म थंडेल का चार दिन का कलेक्शन 

Thandel Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को देखने को मिला नागा-साई की फिल्म थंडेल का दबदबा, कमाए इतने करोड़ रुपए

थंडेल                 कलेक्शन 
पहला दिन          11.5 करोड़
दूसरा दिन          12.1 करोड़
तीसरा दिन         12.75 करोड़
चौथा दिन           4.75 करोड़

Leave a comment