Titagarh Rail Systems का स्टॉक, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह

Titagarh Rail Systems (TRSL) Q2FY26 में कमजोर रहा, लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक और मीडियम-लॉन्ग टर्म आउटलुक के कारण ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी।
Titagarh Rail Systems का स्टॉक, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह

Titagarh Rail Systems (TRSL) का Q2FY26 प्रदर्शन कमजोर रहा, लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक और मीडियम-लॉन्ग टर्म बिजनेस आउटलुक के चलते ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बनाए रखी और ₹1,064 का टारगेट रखा।

Railway Stock: रेलवे वैगन बनाने वाली कंपनी Titagarh Rail Systems (TRSL) के शेयर आने वाले दिनों में मजबूत प्रदर्शन कर सकते हैं। दूसरी तिमाही (Q2FY26) के नतीजे कमजोर रहने के बावजूद ब्रोकरेज हाउस Antic Broking ने TRSL के शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का मीडियम टू लॉन्ग टर्म बिजनेस आउटलुक मजबूत है, जिससे निवेशकों के लिए यह स्टॉक आकर्षक विकल्प हो सकता है।

₹1,064 अगला टारगेट, मौजूदा भाव से अपसाइड

ब्रोकरेज ने TRSL के लिए प्रति शेयर टारगेट प्राइस ₹1,064 रखा है। बीते कारोबारी सेशन में शेयर 870 रुपये पर बंद हुआ था। इसका मतलब है कि मौजूदा भाव से स्टॉक में लगभग 22 प्रतिशत अपसाइड का अवसर मौजूद है। BSE पर बुधवार को स्टॉक ने 869.50 रुपये पर सपाट शुरुआत की और कारोबार के दौरान 881 रुपये का हाई और 857.70 रुपये का लो बनाया। कंपनी का मार्केट कैप 11,757 करोड़ रुपये से अधिक दर्ज किया गया।

दूसरी तिमाही में कमजोर परफॉर्मेंस

ब्रोकरेज के अनुसार, TRSL ने Q2FY26 में कमजोर प्रदर्शन किया। कंपनी का Revenue, EBITDA और PAT क्रमशः 24%, 35% और 45% की सालाना गिरावट दर्ज किया। मुख्य वजह FRS (Freight Rolling Stock) सेगमेंट में कमजोर एग्जीक्यूशन रही, जहां 32% YoY की गिरावट हुई। यह गिरावट मुख्य रूप से रेल व्हील फैक्ट्री से पर्याप्त व्हीलसेट की सप्लाई न होने के कारण हुई, जिससे डिलीवरी शेड्यूल प्रभावित हुआ।

Passenger Rolling Stock से मजबूत प्रदर्शन

दूसरी ओर, PRS (Passenger Rolling Stock) सेगमेंट ने मजबूत प्रदर्शन किया। इसमें 115% YoY की बढ़ोतरी हुई, जो मेट्रो कोचों के डिस्पैच से समर्थित थी। TRSL का EBITDA 35% गिरकर ₹83.60 करोड़ रहा, जबकि ब्रोकरेज का अनुमान ₹110 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 10.5% रहा, जबकि अनुमान 11.6% था।

मजबूत ऑर्डर बुक 

कंपनी की ऑर्डर बुक ₹15,100 करोड़ पर स्थिर है, जिसमें मालगाड़ी वैगन, वंदे भारत, अहमदाबाद मेट्रो, मुंबई मेट्रो और सूरत मेट्रो जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। TRSL का मानना है कि जैसे ही भारतीय रेलवे की ओर से व्हीलसेट सप्लाई सामान्य होगी, एग्जीक्यूशन की गति फिर तेज हो जाएगी। मीडियम टू लॉन्ग टर्म का बिजनेस आउटलुक मजबूत बना हुआ है। खासकर मेट्रो, वंदे भारत और फ्रेट वैगन सेगमेंट में नए अवसरों के चलते भविष्य का आउटलुक दमदार नजर आता है।

निवेशकों के लिए संकेत

भले ही Q2FY26 के नतीजे कमजोर रहे, TRSL का मजबूत ऑर्डर बुक और लंबी अवधि की योजनाएं निवेशकों के लिए अवसर प्रस्तुत करती हैं। यदि आप मीडियम टू लॉन्ग टर्म निवेश की सोच रहे हैं, तो ब्रोकरेज की BUY रेटिंग और ₹1,064 का टारगेट प्राइस ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना लाभकारी हो सकता है।

Leave a comment