तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी: ‘ओजैंपिक लेकर वजन घटाया’ वाले आरोपों पर दिया जवाब

तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी: ‘ओजैंपिक लेकर वजन घटाया’ वाले आरोपों पर दिया जवाब

तमन्ना भाटिया, जो साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं, हाल ही में अपने डांस नंबर्स और फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। ‘आज की रात हो’ और ‘गफूर’ जैसे गानों में उनके डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं उनकी कर्वी बॉडी और फिर अचानक हुए वेट लॉस ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और शानदार डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। कुछ ही महीनों में एक्ट्रेस ने कई किलो वजन कम किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस जहां उनके नए लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने उन पर ‘ओजैंपिक (Ozempic)’ जैसी दवा के इस्तेमाल से वजन घटाने के आरोप लगाए हैं। अब इस पूरे विवाद पर तमन्ना ने खुद चुप्पी तोड़ी है और अपने वजन घटाने की असली वजह बताई है।

'मैं कैमरे के सामने बड़ी हुई हूं, छिपाने को कुछ नहीं है' - तमन्ना भाटिया 

हार्पर बाज़ार (Harper’s Bazaar) को दिए एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने अपने वजन घटाने पर खुलकर बात की। उन्होंने ओजैंपिक के इस्तेमाल के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, मैं कैमरे के सामने ही बड़ी हुई हूं। 15 साल की उम्र से मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं, इसलिए छुपाने जैसा कुछ भी नहीं है। मेरे कर्व्स कहीं नहीं जा रहे हैं। मेरे बीसवें दशक के आखिर तक मेरा शरीर हमेशा दुबला-पतला रहा है। ये मेरे लिए नया नहीं है, बल्कि मैं हमेशा से ऐसी ही रही हूं।

एक्ट्रेस ने बताया कि लोगों को यह ट्रांसफॉर्मेशन इसलिए नया लग रहा है क्योंकि उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ज्यादा काम किया है, जबकि साउथ में दर्शक उन्हें इस रूप में पहले से देख चुके हैं।

हिंदी दर्शकों के लिए ये नया हो सकता है - तमन्ना

तमन्ना ने आगे कहा,

'हिंदी बेल्ट के दर्शकों के लिए शायद ये नया हो सकता है, लेकिन मैं लगभग 100 फिल्मों में काम कर चुकी हूं। दर्शकों ने मुझे अलग-अलग भूमिकाओं और शरीर के अलग-अलग रूपों में देखा है। ज़्यादातर फिल्मों में मैं फिट और टोंड बॉडी में ही नजर आई हूं। महिलाओं का शरीर हर पांच साल में बदलता है। ये पूरी तरह स्वाभाविक है। हर महिला अपने जीवन के हर चरण में एक नए संस्करण से मिलती है — और यही खूबसूरती है।'

तमन्ना ने बताया कि कोविड-19 महामारी का दौर उनके शरीर और फिटनेस पर सबसे ज्यादा असर डालने वाला समय था। उन्होंने कहा,

'कोरोना के समय मेरे शरीर पर काफी असर पड़ा। मैं अपने 20s के आखिरी दौर में थी, और उस समय वजन को मेनटेन करना मेरे लिए मुश्किल हो गया था। मुझे अपना घर का बना खाना — दाल, चावल, रोटी बहुत पसंद है। लेकिन एक्ट्रेस होने के नाते कैमरे के सामने जाना ही पड़ता था। कभी-कभी लगता था कि मैं अपने शरीर को लेकर बहुत ज़्यादा सोच रही हूं — जैसे, ‘क्या मेरा पेट बाहर आ रहा है?’ यह मेरे लिए मानसिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण समय था।'

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने शरीर को समझने और संतुलन पाने की प्रक्रिया में काफी मेहनत की।

इन्फ्लेमेशन असली समस्या है, न कि वज़न

तमन्ना भाटिया ने आगे महिलाओं के शरीर में होने वाले इन्फ्लेमेशन (Inflammation) के मुद्दे पर भी बात की। इन्फ्लेमेशन एक वास्तविक समस्या है, और इस दौर से हर महिला गुजरती है। मैं भी अपने शुरुआती 30s में इस बदलाव से गुजरी हूं। लेकिन मेरे कर्व्स कहीं नहीं जा रहे हैं — मैं सिंधी हूं, मेरे हिप्स और कमर मेरे हड्डी के स्ट्रक्चर का हिस्सा हैं। ये बदलने वाली चीज़ नहीं है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल ब्यूटी स्टैंडर्ड्स (Global Beauty Standards) की नकल करने के बजाय हमें भारतीय शरीर संरचना और प्राकृतिक सौंदर्य को अपनाने की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि आप मुझे कभी ग्लोबल ब्यूटी स्टैंडर्ड फॉलो करते देखेंगे। भारतीय होना अपने आप में एक सुंदरता है। लोग हमारे कर्व्स को पसंद करते हैं और अब समय आ गया है कि हम खुद भी इसे स्वीकार करें।”

तमन्ना भाटिया ने स्पष्ट किया कि उनका वज़न घटाना किसी ट्रेंड या दवा का परिणाम नहीं है, बल्कि एक संतुलित जीवनशैली, योग, और सही खान-पान का नतीजा है।

Leave a comment