Stock Market: बाजार की शुरुआत हुई मजबूत, लेकिन जल्द ही गिरावट; सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

Stock Market: बाजार की शुरुआत हुई मजबूत, लेकिन जल्द ही गिरावट; सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुले, लेकिन जल्द ही सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ गई। ट्रंप के ट्रेड डील संकेत और वैश्विक मजबूती के बावजूद बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। Q2 नतीजों और IPO गतिविधियों पर नजर रहेगी।

Stock Market: वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुले, लेकिन खुलने के कुछ ही देर बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती उठाव कमजोर पड़ते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में आ गए। ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील के संकेतों के बावजूद बाजार में तेजी कायम नहीं रह पाई।

सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

बीएसई सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक बढ़कर 83,671 पर खुला था, लेकिन उतार-चढ़ाव के बीच सुबह 9:23 बजे यह 133.45 अंक गिरकर 83,401.90 पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी-50 25,617 पर खुला, लेकिन सुबह 9:26 बजे यह 46.05 अंक की गिरावट के साथ 25,526 पर आ गया।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका एक नई ट्रेड डील के करीब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पर लगाए गए शुल्क समय आने पर घटाए जा सकते हैं। यह टिप्पणी उन्होंने भारत में नए अमेरिकी राजदूत सेर्जियो गोर को शपथ दिलाते समय की।

वैश्विक बाजार का रुझान

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। जापान का निक्की 225 0.56% ऊपर, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.24% बढ़ा और हांगकांग का हांगसेंग 0.4% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वॉल स्ट्रीट में Nvidia और Palantir जैसे एआई आधारित शेयरों में तेजी रही। अमेरिकी सरकारी शटडाउन की संभावना कम होने से भी बाजार को समर्थन मिला। S&P 500 1.54%, Nasdaq 2.27% और Dow Jones 0.81% ऊपर बंद हुआ।

IPO अपडेट

मुख्य बोर्ड में PhysicsWallah और Emmvee Photovoltaic के IPO आज खुल रहे हैं। वहीं SME सेगमेंट में Workmates Core2Cloud Solution और Mahamaya Lifesciences के IPO में बोली लगनी शुरू होगी।

आज के Q2 नतीजे

आज कई कंपनियां Q2 FY26 के नतीजे घोषित करेंगी। इनमें बजाज फिनसर्व, टाटा पावर, बायोकॉन, बॉश, बलरामपुर चीनी, भारत फोर्ज, बिकाजी फूड्स, कंटेनर कॉर्प, एडेलवाइस, एमक्योर फार्मा, ESAF बैंक, फिनोलेक्स केबल्स, गोदरेज इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान कॉपर, रेल विकास निगम, थर्मैक्स, टोरेंट पावर, टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स और ज़ैग्गल प्रीपेड शामिल हैं।

Leave a comment