UP Polytechnic Form 2026 की आवेदन प्रक्रिया आज खत्म, 25 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

UP JEECUP 2026 आवेदन की अंतिम तिथि आज है। परीक्षा 2 से 9 जून तक होगी, जबकि एडमिट कार्ड 25 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

UP JEECUP 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। उम्मीदवार JEECUP Official Websit पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा 2 से 9 जून तक होगी और एडमिट कार्ड 25 मई को जारी किए जाएंगे।

नई दिल्ली: UP JEECUP 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने छात्रों को अंतिम अवसर देते हुए आवेदन तिथि बढ़ाई थी। इसी के साथ करेक्शन विंडो भी शुरू कर दी गई है, जिससे अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को ऑनलाइन सुधार सकते हैं। परीक्षा जून के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

आज तक भर सकते हैं आवेदन फॉर्म

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित होने वाली UP Polytechnic Entrance Exam 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 मई को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल डिजिटल मोड में स्वीकार किए जा रहे हैं।

आवेदन में सुधार का मौका भी मिला

परिषद ने आवेदन प्रक्रिया के साथ ही करेक्शन विंडो भी एक्टिव कर दी है। ऐसे छात्र जिनसे फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती हो गई है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर जरूरी सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि सबमिट किए गए विवरण और दस्तावेजों की दोबारा जांच जरूर करें।

इतनी देनी होगी आवेदन फीस

UP JEECUP 2026 के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस 200 रुपये तय की गई है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

जून में होगी परीक्षा, 25 मई को आएंगे एडमिट कार्ड

नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 25 मई से वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा, इसे डाक से नहीं भेजा जाएगा।

Leave a comment